पहले राजीव गांधी के हत्यारों को फांसी हो : शौकत अली

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौ

By Edited By: Publish:Mon, 27 Jul 2015 01:21 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2015 01:21 AM (IST)
पहले राजीव गांधी के हत्यारों को फांसी हो : शौकत अली

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने भी मुंबई कांड के आरोपी याकूब मेनन की फांसी की सजा पर सवाल उठाए हैं। कहा कि राजीव गांधी के हत्यारे, बाबरी मस्जिद के विध्वंसक, बेअंत सिंह के हत्यारों को आज तक फांसी की सजा नहीं हुई। याकूब मेनन मामले में क्यों इतनी जल्दबाजी? कोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं, मगर इतनी जल्दबाजी से कुछ सवाल उठने लगे हैं। याकूब ने मुंबई कांड की जांच में काफी सहयोग दिया। कई अफसरों ने भी याकूब की तारीफ की। अब उसका कोई पैरोकार नहीं तो फांसी पर लटकाने की तैयारी है, जबकि भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है।

शौकत ने कहा कि पार्टी सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगता है, मगर उन्हें पता नहीं है कि केदारनाथ में हुई आपदा में उन्होंने एक करोड़ से अधिक की मदद की थी। पूरी मेडिकल टीम भेजी थी। जम्मू-कश्मीर में भी मदद के लिए पहुंचे। मुंबई कांड के आरोपी अजमल कसाब को फांसी होने पर उनकी पार्टी ने खुशी जाहिर की थी। फिर जो लोग ओवैसी पर सवाल खड़े करते हैं, उन्हें सोचना चाहिए। शौकत ने अन्य पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्होंने ही मुस्लिमों की स्थिति बदतर कर दी है। इस मौके पर आजाद सैफी, काजी जाहिद, हामिद जाहिद, फहीम खां, मोइनुद्दीन, फरीद मौजूद थे।

........

शिक्षा और स्वास्थ्य से

प्रदेश में जमाएंगे जड़

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि हैदराबाद में पार्टी के प्रमुख ओवैसी ने इंजीनिय¨रग कॉलेज व अस्पताल खोलकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। दूसरे अस्पतालों में जहां हजारों-लाखों रुपये इलाज में खर्च होते हैं, वहीं पर उनके अस्पतालों में मामूली खर्च में इलाज होता है। इसकी महाराष्ट्र में शुरुआत कर दी है। जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी कॉलेज व अस्पताल खोला जाएगा, जिससे मजबूत जमीन तैयार हो।

...........

कई सियासी दलों

के लोग भी जुटे

मीनार होटल में हुई प्रेसवार्ता में कई राजनीतिक दलों के लोगों ने एआइएमआइएम की सदस्यता ग्रहण की। यहां कुछ राजनीतिक दलों के लोग भी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने आए। उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने आए हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं कुछ लोग मिलने वाले थे, इसलिए आए। हांलाकि, गुपचुप तरीके से दूसरे दलों के कुछ पदाधिकारी भी संपर्क में रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुहेब के दावे को भाजपा के अवनीश किशोर ने खारिज कर दिया। अवनीश ने कहा कि उन्होंने ओवैसी की पार्टी की सदस्यता नहीं ली है।

chat bot
आपका साथी