शिक्षा के क्षेत्र में फैली है अराजकता : धर्मपाल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के संगठ

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 12:55 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 12:55 AM (IST)
शिक्षा के क्षेत्र में फैली है अराजकता : धर्मपाल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता फैली है। सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हुई है।

वे रविवार को सुरेंद्र नगर स्थित श्रीराम बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। पुलिस भर्ती में घोटाला और पीसीएस का पेपर लीक होना इसका प्रमाण है। लिहाजा, आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार को लेकर एबीवीपी व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया। साथ ही, शिक्षा क्षेत्र में आ रही समस्याओं व संगठनात्मक गतिविधियों पर समीक्षा की गई। क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख सुनील वाष्र्णेय ने कहा कि प्रदेश में छात्राओं के लिए उचित माहौल नहीं है, जिसके चलते अनेक छात्राएं स्कूल व कॉलेज नहीं जा रही हैं। सोमवार को बैठक में वर्तमान समय में उप्र की सामाजिक, शैक्षिक व कानून व्यवस्था की स्थिति पर गहन चर्चा होगी।

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री दीपक ऋषि गौड़, प्रांत प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, प्रदेश सह संगठन मंत्री महेश राठौर, प्रदेश अध्यक्ष प्रभास्कर राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी