प्रिया सारिया के गीतों पर जमकर झूमे सब

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कल्चरल एजुकेशन सेंटर व ¨हदुस्तानी म्यूजिक

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 01:27 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 01:27 AM (IST)
प्रिया सारिया के गीतों पर जमकर झूमे सब

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कल्चरल एजुकेशन सेंटर व ¨हदुस्तानी म्यूजिक क्लब की ओर से आयोजित अखिल भारतीय संगीत महोत्सव 'सुर' का शनिवार को शानदार समापन हुआ। गायिका प्रिया सारिया ने लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता का ताज पंजाब यूनिवर्सिटी के फैजान के नाम रहा।

संगीत महोत्सव के केनेडी हॉल में हुए फाइनल राउंड में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि अतिथि प्रिया सारिया ने गीतों से धूम मचा दी। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म बदलापुर के गीत भी सुनाए। उनकी गायिकी पर श्रोता खूब झूमे। इससे पहले हुए पुरस्कार वितरण में मोहम्मद फैजान को विजेता और वुडवाइन स्कूल की अश्वी इकबाल को उप विजेता चुना गया। पुरस्कार वितरण के दौरान कुछ गफलत भी हुई। अश्वी को पहले विजेता की ट्रॉफी दी गई थी, सर्टिफिकेट उप विजेता का दिया गया तो विवाद खड़ा हो गया। इवेंट मैनेजर अफरोज यूनुस खान के अनुसार, यह यह सब गफलत में हुआ था। अश्वी उप विजेता ही थीं, वे भी संतुष्ट होकर गईं। विशेष जूरी अवार्ड मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक की भतीजी इरिका याज्ञनिक को दिया गया। कार्यक्रम में कुलपति जमीरउद्दीन शाह, उनकी पत्नी सीमी शाह, डॉ. एसएस शीरानी व प्रिया सारिया की मां हंसा पंचाल भी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी