सगी बहनों ने खाया जहर, मौत

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भाजपा नेत्री की दो बेटियों ने गुरुवार रात जहर खाकर जान दे दी। परिजनों के म

By Edited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 01:21 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 01:21 AM (IST)
सगी बहनों ने खाया जहर, मौत

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भाजपा नेत्री की दो बेटियों ने गुरुवार रात जहर खाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक दोनों बहनों में शादी-समारोह में जाने से पहले सूट पहनने को लेकर कहासुनी हुई थी। समारोह से लौटकर दोनों को उल्टियां हुईं तो परिजन बेहोशी की हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज भागे पहुंचे। उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतकों में एक बहन शादीशुदा थी, दूसरी अविवाहित।

यह हृदयविदारक घटना शहर से सटे हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव ग्वालरा निवासी होमगार्ड महेंद्र सिंह के घर हुई। महेंद्र इस समय सिविल लाइन थाने में तैनात हैं। उनकी पत्नी राधारानी भाजपा के साधु आश्रम मंडल की उपाध्यक्ष हैं। महेंद्र को चार संतानें (तीन बेटी व एक बेटा) थीं। बड़ी बेटी गुंजन (22) की शादी पांच साल पहले अतरौली क्षेत्र के गांव रायपुर दलपतपुर में मनोज राघव से हुई थी। दूसरी बेटी अर्चना की शादी नोएडा में हुई थी। तीसरी बेटी कंचन उर्फ सोनू (16) कलाई इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। बेटा धनंजय (12) सबसे छोटा है। बड़ी बेटी गुंजन तीन महीने से मायके ग्वालरा में थी। चर्चा है कि गुंजन की ससुराल वालों से अनबन चल रही थी। गुरुवार रात महेंद्र के करीबी और गांव के ही तेजपाल सिंह तोमर की बेटी की शादी थी। समारोह शहर के सासनीगेट क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ मैरिज होम से हुआ। इसमें महेंद्र सिंह अपनी बेटियों गुंजन व कंचन उर्फ मोनू के साथ शरीक हुए। देर रात समारोह निबट गया तो महेंद्र सपरिवार गांव लौट आए।

भाजपा नेत्री राधारानी के अनुसार शादी में जाने से पहले कंचन व गुंजन में सूट पहनने को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। रात दोनों शादी से लौटीं। अचानक दोनों बेटियों को उल्टी हुई और कुछ ही देर में बेहोश हो गईं। आनन-फानन उन्हें रात करीब सवा दो बजे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने कुछ ही मिनट के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों बहनों की मौत से कोहराम मच गया।

----

chat bot
आपका साथी