अदालत में आजम के खिलाफ साक्ष्य दाखिल

अलीगढ़ : सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां के विवादित बयानों के खिलाफ भाजपा नेता ने सोमवार को स्थानीय

By Edited By: Publish:Tue, 23 Dec 2014 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 23 Dec 2014 12:44 AM (IST)
अदालत में आजम के  खिलाफ साक्ष्य दाखिल

अलीगढ़ : सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां के विवादित बयानों के खिलाफ भाजपा नेता ने सोमवार को स्थानीय न्यायालय में साक्ष्य दाखिल किए। मगर, वकीलों की हड़ताल के चलते बयान दर्ज नहीं हो सके। भाजपा नेता की ओर से दी गई अर्जी में आरोप लगाया गया है कि आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दंगाई व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आतंकवादी संगठन कहा था। अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के मामले में कोर्ट रिमाइंडर भेजा है।

सासनीगेट क्षेत्र के मुहल्ला पक्की सराय निवासी भाजपा नेता राजेंद्र वाष्र्णेय चीफ ने आजम खां के खिलाफ अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि नौ अक्टूबर को जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दंगाई बताते हुए आरएसएस को आंतकवादी संगठन करार दिया था। इससे देश के करोड़ों लोगों के बीच प्रधानमंत्री व संघ के प्रति गलत संदेश गया। 21 नवंबर को रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में मने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर हुए खर्चे के सवाल पर भी आजम खां ने कहा था कि सारा खर्च तालिबानी फंड से हो रहा है। कुछ पैसा अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम व अबू सलेम ने दिया है। भाजपा नेता ने बताया कि सोमवार को हड़ताल के चलते बयान दर्ज नहीं हो सके, लेकिन साक्ष्य अदालत में पेश किए गए हैं। वहीं, विवादित बयानों के एक अन्य प्रकरण में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम डा. फारुख अब्दुल्ला या उनके वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने रिमाइंडर जारी किया है। मामले की पैरवी अधिवक्ता रघुवंश शर्मा व प्रवीण गुप्ता कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी