रामजी की होंगी सिया दुलारी

अलीगढ़ : प्रभु राम और माता सीता के विवाह की शुभ घड़ी आ गई। 27 नवंबर को टीकाराम मंदिर में धूमधाम से वि

By Edited By: Publish:Wed, 26 Nov 2014 04:52 AM (IST) Updated:Wed, 26 Nov 2014 12:45 AM (IST)
रामजी की होंगी सिया दुलारी

अलीगढ़ : प्रभु राम और माता सीता के विवाह की शुभ घड़ी आ गई। 27 नवंबर को टीकाराम मंदिर में धूमधाम से विवाह कार्यक्रम होगा। तैयारियां चल रही हैं। मथुरा के कलाकारों ने श्रीराम व सीता का श्रृंगार किया है। अयोध्या समेत तमाम तीर्थ स्थलों से संत जुटने लगे हैं।

टीकाराम मंदिर के पुजारी राजू पंडित ने बताया कि माघशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी को श्रीराम व सीता का विवाह हुआ था। प्रतिवर्ष टीकाराम मंदिर में विवाह का आयोजन किया जाता है। इस बार यह तिथि 27 नवंबर को पड़ रही है। कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो जाएंगे। दिन में हल्दी-तेल का कार्यक्रम है। महिलाएं गीत गाएंगी। 27 को विवाह होगा। 27 नवंबर शाम को टीकाराम मंदिर से बरात निकाली जाएगी। यह मैरिस रोड, समद रोड, देवत्रय अस्पताल पहुंचेगी। वहां से टीकाराम कालेज होते हुए पानदरीबा पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन होते हुए सेंटर प्वॉइंट से फिर मंदिर आएगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या, चित्रकूट, वृंदावन से संतों का आना शुरू हो गया है। दो दिनों तक टीकाराम मंदिर धर्म नगरी में परिवर्तित हो जाएगी। मुख्य अतिथि टीकाराम परिवार के हरिप्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, मुख्य यजमान नमो नारायण जिंदल, सनभ जिंदल रहेंगे।

गिलराज मंदिर में भी आयोजन

अचलताल स्थित गिलहराज मंदिर में भी 27 को श्रीराम और माता सीता का विवाह किया जाएगा। पुजारी कौशलनाथ महाराज ने बताया कि सुबह छह बजे प्रभु श्रीराम का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। सात बजे फूल बंगला सजाया जाएगा। शाम को महिला मंडल प्रभु के विवाह का गीत गाएंगी। इसके बाद महाआरती होगी। जुगल किशोर महाराज ने बताया कि मंदिर को सजाया जाएगा। 27 नवंबर को शाम को विवाह समारोह के बाद प्रसाद वितरण होगा।

chat bot
आपका साथी