अटैचमेंट की खत्म होगी व्यवस्था : डीपीआरओ

By Edited By: Publish:Wed, 27 Aug 2014 01:40 AM (IST) Updated:Wed, 27 Aug 2014 01:40 AM (IST)
अटैचमेंट की खत्म होगी व्यवस्था : डीपीआरओ

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अधिवेशन में डीपीआरओ (जिला पंचायत राज अधिकारी) दिनेश सिंह ने कहा कि अटैचमेंट की व्यवस्था खत्म होगी। इसके लिए जल्द ही आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी।

मंगलवार को जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज में अधिवेशन का उद्घाटन डीपीआरओ, प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलदीप वाल्मीकि, प्रदेश प्रभारी रामेंद्र श्रीवास्तव व अलीगढ़-आगरा मंडल के प्रभारी सुजीत वाल्मीकि ने किया। जिलाध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि डीपीआरओ ने स्पष्ट किया है कि अब ग्रामीण सफाई कर्मी स्कूलों में सिर्फ शौचालय की सफाई करेंगे। सरकारी कर्मचारियों की तरह अब ऋण की सुविधा भी मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि अब दो पालियों में कर्मचारियों को नहीं जाना होगा। इस बारे में मुख्यमंत्री से बात हो गई है। जल्द ही शासनादेश भी जारी होगा। उन्होंने दावा किया कि एक सितंबर से सुबह सात से दोपहर दो बजे तक ही ड्यूटी होगी। पहले सुबह आठ से 11 बजे तक तथा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक ड्यूटी होती थी।

संचालन जिलाध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा व जिला मंत्री राजेश पथिक ने किया। ब्लॉक के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत गिरीश यादव, शहनाज अंसारी, राकेश कुमार सिंह, प्रवेश यादव, वीरपाल सिंह, मदनमोहन ंिसह, सतीश चंद्र, ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण गुप्ता, गुड्डू चौहान, अशोक चौटाला, जितेंद्र सिंह, अरविंद बंगाली, सोनू वाल्मीकि, नरेश चौहान, मनोज वाल्मीकि, अमरदीप मैसी आदि थे। अंत में डीपीआरओ को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

chat bot
आपका साथी