राजबब्बर जी! हम जमीन तैयार करें, आप पानी फेर देते हो

एटा व फीरोजाबाद सीट पर छलका कांग्रेसियों का दर्द। राहुल को पत्र पार्टी खत्म कर रहे प्रदेश अध्यक्ष।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 08:14 PM (IST)
राजबब्बर जी! हम जमीन तैयार करें, आप पानी फेर देते हो
राजबब्बर जी! हम जमीन तैयार करें, आप पानी फेर देते हो

आगरा, जेएनएन। कांग्रेस द्वारा एटा लोकसभा सीट जन अधिकार पार्टी को दिए जाने पर स्थानीय कांग्रेसी पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं। उन्होंने राहुल गांधी को पत्र लिखकर मांग की है कि एटा सीट पर प्रत्याशी कांग्रेस के ङ्क्षसबल पर ही लड़ाया जाए। चुनाव लडऩे के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पर तीखे तंज कसे हैं। उन्होंने लिखा है कि राजबब्बर जी हम पार्टी के लिए जमीन तैयार करें और आप पानी फेर देते हैं। आप कांग्रेस को हमारी सीट पर खत्म करने का काम कर रहे हो।

कांग्रेस पार्टी के कई नेता लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे। इन नेताओं को जब यह खबर मिली कि कांग्रेस नेतृत्व ने बाबूलाल कुशवाह की जन अधिकार पार्टी से गठबंधन करके उसके लिए सीट छोड़ दी है तो उन्हें हताशा हुई और उनका दर्द छलक उठा। जन अधिकार पार्टी ने इस सीट पर पूर्व मंत्री सूरज ङ्क्षसह शाक्य को टिकट देने का फैसला किया है। तभी से कांग्रेस के कार्यकर्ता नेतृत्व के फैसले का विरोध कर रहे हैं। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान एडवोकेट और मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकुमार सक्सेना ने राहुल गांधी के नाम एक चि_ी भेजी है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इस पत्र में नेताओं ने कहा है कि वर्ष 2009 में भाजपा से कांग्रेस में आए डा. महादीपक ङ्क्षसह शाक्य को पार्टी ने टिकट दे दिया। 2014 में कांग्रेस ने एटा सीट पर महान दल को समर्थन दिया और अब यह सीट जन अधिकार पार्टी को दे दी। जबकि हम स्थानीय कांग्रेसी काफी समय से पार्टी के लिए जमीन तैयार कर रहे थे। यहां कांग्रेस का प्रत्याशी लडऩा चाहिए था। हमारा प्रत्याशी न होने के कारण आम कार्यकर्ता निराश हैं। हर बार एटा को ही निशाना क्यों बनाया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के लिए पत्र में तमाम तंज कसे गए हैं। उनके लिए कहा गया है कि जब से वे प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तभी से एटा में पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। पार्टी को जो भी नुकसान होगा, उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।

फीरोजाबाद में फूट-फूट कर रोया कांग्रेस नेता, वीडियो वायरल

सपा के पक्ष में सीट छोड़े जाने पर फीरोजाबाद के कांग्रेसी भी हताश हैं। इनका जोश धड़ाम हो गया है। सेवादल के पदाधिकारी नुरुल हुदा उर्फ लाला राइन गांधी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं। नगर निगम के पार्षद चुनाव में पार्टी की टिकट पर प्रत्याशी रहे गांधी महज पांच वोट से हार गए थे।

सोमवार को लाला राइन का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे रो-रोकर व्यथा सुना रहे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस ने सीट छोड़कर गलत किया है, अब हम जनता को क्या जवाब देंगे कि कांग्रेस क्यों नहीं चुनाव लड़ रही है। पार्टी को ऐसा नहीं करना चाहिए, कम से कम चुनाव तो लड़े। कभी तो लगता है कि ऐसी पार्टी में क्या फायदा? उनकी आंखों से आंसुओं की धार निकल रही है। हालांकि कांग्रेस के बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं और इसे हाईकमान का फैसला बता रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी का कहना है कि संगठन की तैयारी पूरी थी, पर्यवेक्षक भी आ चुके थे। सब हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे थे। जो फैसला आया है, वह मंजूर है।

chat bot
आपका साथी