Wife Shoots Husband: अवैध संबंध को लेकर पति को गोली मारकर पत्नी ने खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

दूसरी महिला से संबंधों को लेकर रात से चल रहा था प्रापर्टी डीलर दंपती में झगड़ा। दो बेटियों को छत पर भेजकर पति के सिर में मारी तमंचे से गोली परिवार में मचा कोहराम। पति के पिछले महीनों से रामगढ़ क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला से संबंध हो गए थे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 01:49 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 01:55 PM (IST)
Wife Shoots Husband: अवैध संबंध को लेकर पति को गोली मारकर पत्नी ने खुद को मारी गोली, दोनों की मौत
पत्‍नी द्वारा पति को गोली मारे जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

आगरा, जेएनएन। पति-पत्नी और वो की कहानी का अंजाम सुनकर सब दहल गए। प्रापर्टी डीलर और उनकी पत्नी के बीच कई घंटे तक झगड़ा हुआ। इसके बाद दो बेटियों को छत पर भेजकर पत्नी ने पति के सिर में तमंचे से गोली मार दी, इसके बाद खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को आगरा रेफर किया गया है। आगरा में पत्‍नी की भी मौत हो गई है।

घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी की है। यहां रहने वाले पूरन सिंह यादव प्रापर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते थे घर में पत्नी के कुसुमा देवी और दो बेटियां करिश्मा और तनु हैं। बताया गया है कि पूरन सिंह के पिछले महीनों से रामगढ़ क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला से संबंध हो गए थे। इसकी चर्चा कुसुमा तक पहुंच गई। इस बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हुआ।

बेटियों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात तीन बजे तक मम्मी-पापा में महिला को लेकर झगड़ा हुआ। सोमवार सुबह लगभग सात बजे पापा एक घंटे के लिए कहीं गए थे। इसके बाद लौटे तो दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। उन दोनों ने जब मम्मी पापा को रोकने की कोशिश की तो मम्मी ने कहा कि तुम दोनों छत पर जाओ। पति पत्नी के बीच का मामला है। हम आपस मे निपट लेंगे। आरोप है कि बेटियों के जाने के बाद कुसुमा देवी कमरे से तमंचा निकाल लाई और पति पूरन सिंह के सिर में गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गयी। इसके बाद कुसुमा ने खुद भी कनपटी के पास गोली मार ली। उसे आगरा रेफर किया गया है। दोपहर करीब 1.45 बजे पत्‍नी की भी उपचार के दौरान आगरा में मृत्‍यु हो गई है। इसके बाद बस्ती वालों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर एसएसपी अजय पांडे अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घर से दो तमंचे बरामद हुए हैं। एसएसपी कहना है कि बेटियों ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक पत्नी ने पति की हत्या कर खुद को गोली मार ली है। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी