Weather Update: अब हीट वेब के लिए रहें तैयार, 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, जिला प्रशासन ने लू के लिए जारी की एडवाइजरी

Agra Weather Forecast For Two Days News In Hindi मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि का जताया पूर्वानुमान। जिला प्रशासन ने लू को ध्यान में रख एडवाइजरी जारी की। दो दिनों में बादल छाने से हवा में सुबह और शाम ठंडक का अहसास रहा था। लेकिन एक बार फिर से दिन का तापमान बढ़ गया और रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने से गर्मी असर दिखा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena Publish:Wed, 03 Apr 2024 02:52 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2024 02:52 PM (IST)
Weather Update: अब हीट वेब के लिए रहें तैयार, 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, जिला प्रशासन ने लू के लिए जारी की एडवाइजरी
Agra Weather: तेज धूप से लोग परेशान हो रहे हैं।

HighLights

  • गुरुवार को आसमान साफ रहेगा
  • तेज धूप ने किया है सभी को बेहाल

जागरण संवाददाता, आगरा। जिले में गुरुवार से एक बार फिर मौसम बदलेगा। दो दिन से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत अनुभव करने वाले शहरवासियों को 40 डिग्री तापमान का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। गुरुवार व शुक्रवार को आंशिक बादल भी छाए रहेंगे।

बुधवार को सुबह से धूप निकली। तेज हवा चलती रही। दिनभर ऐसा ही चला। बीच-बीच में बादल गायब रहे। मंगलवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान यथावत रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान यथावत रहेगा।

लू चलने के लिए एडवाइजरी जारी

एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने पर लू चलने को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है।

ये भी पढ़ेंः Karnal by-Election: हाई कोर्ट ने सरकार को दी बड़ी राहत, करनाल सीट पर उपचुनाव न कराने वाली याचिका रद्द

प्रशासन की एडवाइजरी

लू लगने पर व्यक्ति को छायादार ठंडे स्थान पर पंखा या कूलर के सामने लिटाएं। शरीर का तापमान कम करने को गीले कपड़े का उपयोग करें। ओआरएस घोल, छाछ या शर्बत पिलाएं। राहत नहीं मिलने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं। कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर नहीं निकलें। कड़ी धूप में अत्यधिक शारीरिक श्रम करने से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। सफर में अपने साथ पानी रखें। अधिक से अधिक पानी पिएं। जानवरों को छांव में रखें। 

ये भी पढ़ेंः माफिया की मौत के बाद यूपी की इस हॉट सीट से सीएम योगी का तंज; ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल गए, लेकिन अब तो जेल जाने में भी डर रहे

chat bot
आपका साथी