Agra Weather: रहें तैयार, ताजनगरी को तेज हवा के साथ आज भिगो सकती है बारिश Agra News

बीते दिनाेें अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया। सप्ताह भर बादल छाने के साथ बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 08:13 AM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 08:13 AM (IST)
Agra Weather: रहें तैयार, ताजनगरी को तेज हवा के साथ आज भिगो सकती है बारिश Agra News
Agra Weather: रहें तैयार, ताजनगरी को तेज हवा के साथ आज भिगो सकती है बारिश Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीते दिनों अधिकतम पारा उछाल लेकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और घरों में कंबल ओढ़े जाने के साथ पंखे भी चलने लगे हैं। एकदम से बढ़ी गर्मी ने अब बारिश आने के संकेत दे दिए हैं। शुक्रवार को ताजनगरी में तेज हवा के साथ बारिश भिगो सकती है।

मौसम ने करवट लेना तो गुरुवार की रात से ही शुरू कर दिया था। दिन और रात के तापमान का अंतर गुरुवार को 16 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद रात को स्थानीय बवंडर बनने लगा और तेज हवा चली। डीईआइ के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यह अंतर 16 डिग्री तक पहुंच गया। इससे स्थानीय बवंडर बनने लगा है, इससे तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। सप्ताह भर इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। वहीं मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्‍यूवेदर के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम 28 डिग्री और न्‍यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

चार मार्च तक तेज हवा चलने के साथ बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 फरवरी से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। तेज हवा चलने के साथ बादल छाएंगे और बारिश होगी। 29 फरवरी को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। एक मार्च को बादल छाने की आशंका है। दो से चार मार्च तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवा चलेगी, इससे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पांच मार्च से बादल छट जाएंगे, तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।  

chat bot
आपका साथी