Water Crisis in Agra: अपर गंगा कैनाल में पानी की कमी, आगरा में छाया पेयजल संकट

Water Crisis in Agra आगरा में गुरुवार सुबह 100 एमएलडी ही मिल सका पानी कहीं पानी का प्रेशर रहा कमजोर तो कहीं दस मिनट हुई जलापूर्ति। कहीं जगहों पर तो ठप रही जलापूर्ति शुक्रवार सुबह तक रहेगी समस्या।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 09:36 AM (IST)
Water Crisis in Agra: अपर गंगा कैनाल में पानी की कमी, आगरा में छाया पेयजल संकट
आगरा में गुरुवार सुबह 100 एमएलडी ही मिल सका पानी

आगरा, जागरण संवाददाता। ठीक दस दिनों के बाद एक बार फिर से अपर गंगा कैनाल में पानी की कमी हो गई है। इसका असर शहर की जलापूर्ति पर पड़ा है। गुरुवार को शहर में पेयजल संकट रहा। कहीं पानी का प्रेशर कमजोर रहा तो कहीं दस मिनट जलापूर्ति हुई। अधिकांश क्षेत्रों में तो पानी ही नहीं पहुंचा। शिकायतों के बाद भी जल संस्थान की टीम ने टैंकर नहीं भेजे। जल निगम, गंगाजल इकाई के अफसरों का अनुमान है कि शुक्रवार दोपहर बाद से शहर को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

जल निगम, गंगा इकाई के परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल को गंगाजल मिलता है। अपर गंगा कैनाल से पालड़ा फाल को जलापूर्ति होती है। 31 मई से तीन जून तक शहर में पानी की समस्या रही। मंगलवार रात फिर से तेजी से पानी की आपूर्ति कम होने लगी। पालड़ा फाल से आगरा को हर दिन 350 एमएलडी गंगाजल मिलता है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को 150 और गंगाजल प्लांट सिकंदरा को 144 एमएलडी की आपूर्ति होती है। अब यह घटकर 70 और 30 एमएलडी रह गई है।

400 एमएलडी पानी की है मांग 

शहर में साढ़े तीन लाख भवन स्वामी हैं। हर दिन 400 एमएलडी पानी की जरूरत है। गंगाजल मिलने से आसानी से जलापूर्ति हो जाती है लेकिन अब 100 एमएलडी गंगाजल मिलेगा।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक दिक्कत

 ताजगंज, शमसाबाद रोड, यमुनापार, खेरिया मोड़, बोदला, शाहगंज, आवास विकास, लोहामंडी, नामनेर आदि क्षेत्रों में आम दिनों भी पानी की परेशानी रहती है और इस वक्त और ज्यादा परेशानी हो रही है। 

chat bot
आपका साथी