Agra Weather: कोहरे में ताजनगरी में दृश्यता शून्य, छूट रही कंपकंपी Agra News

शुक्रवार शाम छह बजे से ही हाईवे पर छा गया घना कोहरा। गलन भरी सर्दी में ठिठुरे लोग। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री किया गया दर्ज।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 08:59 PM (IST)
Agra Weather: कोहरे में ताजनगरी में दृश्यता शून्य, छूट रही कंपकंपी Agra News
Agra Weather: कोहरे में ताजनगरी में दृश्यता शून्य, छूट रही कंपकंपी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। घने कोहरे से सुबह हुई, दृश्यता शून्य हो गई। शुक्रवार दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। इससे न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को कोहरा छाया रह सकता है।

घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य रही, 10 बजे के बाद कोहरा छंटने लगा। 12 बजे के बाद धूप छटने लगी, कुछ देर के लिए धूप निकली। शाम को धुंध छा गई, इससे दृश्यता कम होती गई। अधिकतम आद्र्रता 97 फीसद पहुंचने से गलन भरी सर्दी पड़ी। दिन में लोग गलन भरी सर्दी में ठिठुरते रहे, रात को सर्द हवा तेज हो गई। इससे न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।

आज से घना कोहरा, पारा पहुंचेगा पांच डिग्री

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को सुबह घना कोहरा छा सकता है, इससे तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। रविवार को बादल छाने की आशंका है, पारा पांच डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक घना कोहरा छाने और तापमान में गिरावट की आशंका व्यक्त की है।

सूबे के शहरों का तापमान

आगरा - न्यूनतम - 6.5

- अधिकतम - 17.7

चुर्क - न्यूनतम - 3.2

- अधिकतम - 18.8

बरेली - न्यूनतम - 5.7

- अधिकतम - 15.8  

chat bot
आपका साथी