ग्रामीणों ने बोला खाकी पर हमला, छुपकर बचानी पड़ी पुलिसवालों को जान

दारोगा और सिपाही पर चंबल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश। सैंया चौराहे की घटना पीछा करती गांव पहुंची पुलिस पर बोला हमला। नामजद समेत 12 लोगों पर मुकदमा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 02:27 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 02:27 PM (IST)
ग्रामीणों ने बोला खाकी पर हमला, छुपकर बचानी पड़ी पुलिसवालों को जान
ग्रामीणों ने बोला खाकी पर हमला, छुपकर बचानी पड़ी पुलिसवालों को जान

आगरा, जेएनएन। सैंया में मंगलवार को चंबल से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली काे रोकने पर चालक ने उसे दारोगा और सिपाही पर चढ़ाने का प्रयास किया। उसका पीछा करती गांव तक पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। मारपीट और पथराव करके चालक को छुड़ा लिया। पुलिस ने वहां से भागकर घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। जानकारी होने पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।मामले में एक नामजद और 12-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

घटना मंगलवार की दोपहर 12 बजे की है।इंस्पेक्टर सैंया बीएन सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने चंबल सैंड से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस ने उसका पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस सैंया चौराहे की ओर भागने लगा। सेट पर मैसेज करके उसे पकड़ने की कहा। चौराहे पर तैनात दाराेगा वीरेंद्र सिंह और सिपाही ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने दाेनों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए छलांग लगाकर अपने को बचाया। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर को गांव पुरा महाराज सिंह की ओर ले गया।

पीछा करते हुए पुलिस भी गांव में पहुंच गयी। उसने चंबल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक भोलू सिंह को पकड़ लिया। इससे वहां मौजूद उसके स्वजन और रिश्तेदर भड़क गए। उन्हाेंने पुलिस पर लाठी- डंडों और फावड़े से हमला बोल दिया। इससे पुलिसकर्मियों और गांव में अफरातफरी मच गयी। पुलिसकर्मियों ने पास के घरों मे छिपकर अपनी जान बचायी। आरोपितों ने चालक भोलू को पुलिस से छुड़ा लिया। वह चंबल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वहां से भाग गया।

पुलिस पर हमले की सूचना पर सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस के अनुसार आराेपित मूलरूप से पुरा महाराज सिंह का निवासी है। वर्तमान में वह राजस्थान में रहता है। एसपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया नामजद भोलू और एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था गांव

ग्रामीणों के अनुसार पुलिस समय भोलू का पीछा करते गांव पहुंची। उसके परिवार में किसी की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। इसके चलते वहां रिश्तेदार भी जुटे थे। पुलिस ने जैसे ही भोलू सिंह को पकड़ा। वहां मौजूद स्वजन और रिश्तेदारों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। 

chat bot
आपका साथी