Agra Panchayat Chunav: आगरा में पूजा भदौरिया और बबिता चौहान की हुई जीत

आगरा में पंचायत चुनाव की दूसरे दिन सोमवार को मतगणना है जारी। भाजपा समर्थित पूजा भदौरिया और बबिता चौहान ने जीत दर्ज कर ली है। विभिन्न दलों के दिग्गजों की मतगणना के आंकड़ों पर टिकी हुई थीं निगाहें। पूर्व जिलाध्‍यक्ष श्‍याम भदौरिया की पत्‍नी हैं पूजा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 12:24 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 01:52 PM (IST)
Agra Panchayat Chunav: आगरा में पूजा भदौरिया और बबिता चौहान की हुई जीत
पूर्व भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्‍याम भदौरिया, पत्‍नी पूजा भदौरिया एवं बबिता चौहान।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य के लिए स्थानीय कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया की पत्नी पूजा भदौरिया ने बड़ी जीत हासिल की है। चार हजार से अधिक वोटों से उन्होंने जिला पंचायत संदस्य पद पर वार्ड 28 से जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा नेत्री बबिता चौहान भी लगभग एक हजार मतों से जीत गई हैं। पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधू सीमा चौधरी तीसरे नंबर पर चल रही हैं। 

पूजा भदौरिया और बबिता चौहान पहले चक्र से ही अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़े हुए थीं। भाजपा नेत्री बबीता चौहान वार्ड नंबर 31 से मैदान में थीं। उनमें और निर्दलीय प्रत्याशी नेहा में पहले चक्र से कशमकश चली। अंतिम चरण तक पहुंचते पहुंचते निर्दलीय प्रत्याशी प्रस्तुति ने नेहा को पछाड़ दूसरे नंबर पर जगह बना ली है। जबकि बबिता पर दो हजार मतों की लीड थी। जोकि अंतिम राउंड में जीत गईं। भाजपा नेता उमेश सैंथिया की पत्नी सुमन सैंथिया वार्ड नंबर 29 से प्रत्याशी हैं। यहां भी मतगणना अंतिम चरण में है और बसपा समर्थित प्रत्याशी संगीता शर्मा ने 700 वोटों से बढ़त बना रखी है। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह की पुत्रवुध मंजू भदौरिया वार्ड नंबर 36 से मैदान में हैं। उन्होंने पहले चरण से ही लीड बना रखी है। अंतिम चरण की मतगणना चल रही है और उन पर 11 हजार मतों की लीड है। सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु सीमा चौधरी वार्ड नंबर 20 से किस्मत आजमा रही हैं।

पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कई दिग्गज स्वयं या स्वजनों के माध्यम से किस्मत आजमा रहे हैं, तो विभिन्न पदों के प्रत्याशी परिणाम के इंतजार में डटे हैं। भाजपा, सपा, बसपा के कई दिग्गज रातभर हर चक्र के बाद अांकड़ा खंगालने में जुटे थे। कुछ ने पास ही तो कुछ ने अपने स्थानों पर डेरा डाल रखा है। किस क्षेत्र की मतपेटिका खुली, वहां अपनी, स्वजन की स्थिति कुल मिले मतों का गणित लगाया जा रहा है। इससे आगामी चक्रों का अंदाजा भी लगाया जा रहा है। सुबह तक आए परिणामों में अधिकतर प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के हैं। इसके बाद ब्लाक प्रमुख पद के कुछ दावेदारों ने तो जोड़-तोड़ शुरू कर दी है, जबकि कुछ पहले से ही तालमेल बैठाए हुए थे। जिला पंचायत सदस्य का परिणाम अभी नहीं आ सका, जिससे विभिन्न दलों के दिग्गजों की धड़कनेंं तेज बनी हुई है। भाजपा के तो कई वरिष्ठों की प्रतिष्ठा सीधे दांव पर लगी हुई है। भाजपा से एक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक की पुत्रवधू मैदान में हैं, तो पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी भी किस्मत आजमा रही हैं। एक महिला पदाधिकारी भी किस्मत आजमा रही हैं। सपा से जुड़ी एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिर मैदान में हैं, तो एक वरिष्ठ ने परिवार की महिला को मैदान में उतारा है। बसपा में भी कुछ वरिष्ठों के स्वजन भाग्य आजमा रही हैं। इसमें से अधिकतर की तैयारी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए है। महिला सीट होने के कारण परिवार की महिला के सहारे आगामी गणित साधा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी