UP Weather Update: इस सप्ताह गर्मी से हाल होगा बेहाल, 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

UP Weather Update सूरज के तेवर दिन में अब पसीना छुड़ाने लगे हैं। आगामी सप्ताह में सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। माह के अंत तक अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। वह 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। रविवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज ने भी अपने तेवर दिखाए।

By Nirlosh Kumar Edited By: Abhishek Pandey Publish:Mon, 25 Mar 2024 08:52 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2024 08:52 AM (IST)
UP Weather Update: इस सप्ताह गर्मी से हाल होगा बेहाल, 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान
इस सप्ताह गर्मी से हाल होगा बेहाल, 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

जागरण संवाददाता, आगरा। सूरज के तेवर दिन में अब पसीना छुड़ाने लगे हैं। आगामी सप्ताह में सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। माह के अंत तक अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। वह 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

रविवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज ने भी अपने तेवर दिखाए। दोपहर में दो बजे के करीब तेज हवा चलने लगी और बादल घिर आए। सूरज बादलों की ओट में छिप गया। चार बजे के करीब बादल छंट गए और पुन: धूप निकल आई।

शनिवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, अधिकतम तापमान यथावत रहेगा। मंगलवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को अपने गढ़ में क्यों बदलना पड़ा प्रत्याशी? इस हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट पर कई दिग्गज नेता कर रहे थे दावेदारी

chat bot
आपका साथी