फतेहपुर सीकरी की नहर में मोर्टार मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच Agra News

सीकरी के मंडी गुड़ गांव की बड़ी नहर में मिलें हैं दो मोटर्र। युद्ध में प्रयोग होता है ये विस्‍फोटक।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 08:07 PM (IST)
फतेहपुर सीकरी की नहर में मोर्टार मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच Agra News
फतेहपुर सीकरी की नहर में मोर्टार मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। युद्ध में प्रयोग होने वाले विस्‍फोटक मोर्टार के नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। विशेष बात यह थी कि विस्‍फोटक वर्ल्‍ड हैरिटेज स्‍मारक फतेहपुर सीकरी के बहुत करीब मिला है। फिलहाल पुलिस जांच के लिए मोर्टारों को अपने साथ ले गई है।

दरअसल शनिवार शाम फतेहपुर सीकरी के मंडी गुड़ गांव की बड़ी नहर के किनारे एक चरवाहा अपने पशुओं को चरा रहा था। तभी उसकी निगाह किनारे पर पड़े के एक प्‍लास्टिक बैग पर पड़ी। चरवाहे ने संदिग्‍ध वस्‍तु दिखने पर अन्‍य ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से कुछ जानकारों ने संदिग्‍ध वस्‍तु को युद्ध में प्रयोग होने वाला मोटार्र बताया। इस पर कुछ लड़कों को नहर में उतरवाकर और तलाशी ली गई। लड़कों को नहर में एक और मोर्टार मिल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों मोर्टार कब्‍जे में ले लिए और जांच के लिए भेज दिए हैं। युद्ध प्रयोग के हथियार के गांव की नहर में इस तरह मिलने से सनसनी फैल गई है।   

chat bot
आपका साथी