Krishna JanamBhoomi: श्रीकृष्ण जन्म स्थान मामले में दो और अर्जी, शाही मस्जिद में खोदाई कर मंदिर के सबूत तलाशने की मांग

Krishna JanamBhoomi प्रार्थना पत्र में शाही मस्जिद ईदगाह पर अदालत की ओर से रिसीवर नियुक्त करने की मांग ताकि स्थल पर किसी प्रकार की तोड़फोड़ न की जा सके। वहीं एक अन्य प्रार्थना पत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जरिए शाही मस्जिद ईदगाह की खोदाई कराने की मांग की है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 05:35 PM (IST)
Krishna JanamBhoomi: श्रीकृष्ण जन्म स्थान मामले में दो और अर्जी, शाही मस्जिद में खोदाई कर मंदिर के सबूत तलाशने की मांग
शुक्रवार को हुइ सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया है।

आगरा, जेएनएन। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व में दाखिल अपने वाद में शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा बनौदिया की अदालत में दो प्रार्थना प्रस्तुत किए। इनमें एक प्रार्थना पत्र में शाही मस्जिद ईदगाह पर अदालत की ओर से रिसीवर नियुक्त करने की मांग की है, ताकि स्थल पर किसी प्रकार की तोड़फोड़ न की जा सके। वहीं एक अन्य प्रार्थना पत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जरिए शाही मस्जिद ईदगाह की खोदाई कराने की मांग की है। उनका तर्क है कि मस्जिद के नीचे श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है। मंदिर के पत्थर ही मस्जिद में लगे हैं। सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी