Eve Teasing Case: आगरा में महिला दारोगाओं से अभद्रता और मारपीट, फौजी समेत दो गिरफ्तार

Eve Teasing Case पचकुइयां-कोठी मीना बाजार की घटना विरोध पर निकाली स्कूटर की चाबी निकाली। महिला दारोगाओं पर किया था कमेंट। आरोपितों के खिलाफ मारपीट स्त्री का अपमाान करना सरकारी कार्य में बाधा रास्ता रोकने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 09:46 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 09:46 AM (IST)
Eve Teasing Case: आगरा में महिला दारोगाओं से अभद्रता और मारपीट, फौजी समेत दो गिरफ्तार
आगरा में महिला दारोगाओं पर किया था कमेंट।

आगरा, जागरण संवाददाता। पचकुइयां-कोठी मीना बाजार रोड पर बुधवार को महिला दाराेगाओं पर रास्ते चलते फब्ती कसी। विरोध करने पर उनसे अभद्रता और मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौजी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शााहगंज थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना बुधवार तीसरे पहर की है। जगदीशपुरा थाने में तैनात दाे महिला दारोगा स्कूटर से थाने आ रही थीं। पीछे बैठी महिला दारोगा ने हेलमेट नहीं लगाया था।दोनों ने वर्दी पहन रखी थी। इस बीच उनके बराबर में बाइक लाकर दो युवकों ने फब्ती कसनी शुरू कर दी। पीछे बैठी महिला दारोगा के हेलमेट नहीं लगाने पर कई बार फब्ती कसी। इस पर महिला दारोगाओं ने विरोध किया। फौजी और उसके साथी ने उनका स्कूटर रोककर चाबी निकाल ली। महिला दारोगाओं ने इंस्पेक्टर जगदीशपुरा बीएन सिंह को फोन किया।

इंस्पेक्टर ने 112 पर फोन करने की कहा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपितों को पकड़कर लोहामंडी थाने ले आई। घटनास्थल शाहगंज थाने का होने पर आरोपितों को वहां लाया गया। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार ने बताया आरोपितों के नाम मेघ श्याम और अनूप निवासी भरतपुर हैं। सीओ ने बताया कि महिला दारोगा की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट, स्त्री का अपमाान करना, सरकारी कार्य में बाधा, रास्ता रोकने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित मेघ श्याम फौजी है। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात है।

चालान होने पर फौजी को आया था गुस्सा

पुलिस की छानबीन में पता चला कि फौजी का घटना से कुछ देर पहले ही बिना हेलमेट नाई की मंडी तिराहे पर चालान हुआ था। इसे उसे गुस्सा आया था। रास्ते में महिला स्कूटर पर बिना हेलमेट पीछे बैठी महिला दारोगा पर फब्ती कसना शुरू कर दीं। 

chat bot
आपका साथी