हरियाली अमावस पर जाम से वृंदावन हारा

हरियाली अमावस पर वृंदावन में वाहनों से लगा जाम।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 02:40 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 02:40 PM (IST)
हरियाली अमावस पर जाम से वृंदावन हारा
हरियाली अमावस पर जाम से वृंदावन हारा

आगरा(जेएनएन): हरियाली अमावस से वृन्दावन में हिंडोला उत्सव और ठाकुर बाकेबिहारी के अंतिम दिन फूलबंगला दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम शनिवार सुबह से ही वृन्दावन में उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ वाहनों से लगने वाले जाम से मुक्ति को पुलिस ने शनिवार से शहर में वाहनों की नो एंट्री स्कीम लागू की थी। बावजूद इसके शहर के एंट्री पॉइंट पर वाहनों की लंबी कतार से जाम के हालात बनते गए और छोटे चार पहिया वाहन चोर रास्तों से शहर में प्रवेश कर गए। जिससे न केवल शहर के एंट्री पॉइंट बल्कि अंदर भी जाम के हालातों से श्रद्धालुओं को जूझना पड़ा।

हरियाली अमावस पर शनिवार की सुबह से ही तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। छटीकरा, मथुरा और यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले हर रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार वृन्दावन की ओर दिखाई दी। पुलिस जब तक व्यवस्था बनाए तब तक सैकड़ों वाहन शहर में प्रवेश कर गए। इसके अलावा पंचकोसीय परिक्रमा में बनी श्रद्धालुओं की मानव श्रृंखला ने भी वाहनों के रास्ते रोक दिए। जिसके चलते सुबह साढ़े दस बजे तक शहर के हर एंट्री पॉइंट व अंदर वाहनों से जाम लग गया। पुलिसकर्मियों की कमी और अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को काठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मंदिरों में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु वाहनों के जाम में फंसकर प्रशासन को कोसते नजर आ रहे थे। वन वे रहेगा बांके बिहारी मंदिर तक:

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज के दिन ठाकुर जी के स्वर्ण- रजत हिंडोला दर्शन को देशभर से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार हिंडोला दर्शन के दिन मंदिर में प्रवेश के लिए वन वे व्यवस्था लागू होगी। विद्यापीठ व किशोरपुरा से पुलिस चौकी के सामने गली से आने वाले श्रद्धालुओं को गेट संख्या तीन से दाऊजी तिराहा और वीआइपी पार्किंग से आने वाले श्रद्धालुओं को गेट संख्या दो से प्रवेश दिलाया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को गेट संख्या चार से निकालकर सनेह बिहारी मंदिर के रास्ते बाहर निकाला जाएगा। गेट संख्या एक को आरक्षित रखा जाएगा। पांच नंबर गेट सेवायतों को प्रवेश मिलेगा। श्रद्धालुओं के लिए एंट्री प्वाइंट पर ही जूताघर बनाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी