Top Agra News of the Day 29th September 2019, आग का गोला बनी कार, पटरी पर इलेक्ट्रिक इंजन संग दौड़ी पैसेंजर, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना आगरा में

आग की लपटों से घिरी कार से कूद कर बचाई चालक ने जान। बढ़ेगी मथुरा- कासगंज- कानपुर रूट पर ट्रेनों की आवाजाही। मंत्री ने कहा सरकार की नीतियों से बढ़े प्रदेश में निवेशक।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 11:31 PM (IST)
Top Agra News of the Day 29th September 2019, आग का गोला बनी कार, पटरी पर इलेक्ट्रिक इंजन संग दौड़ी पैसेंजर, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना आगरा में
Top Agra News of the Day 29th September 2019, आग का गोला बनी कार, पटरी पर इलेक्ट्रिक इंजन संग दौड़ी पैसेंजर, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना आगरा में

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में रविवार, 29 सितंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

चलती कर बनी आग का गोला

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के बिलराम में रविवार तड़के एक कार में आग लग गई। कार से उठती लपटों को देख सड़क पर यातायात भी एक घंटे तक प्रभावित रहा। अमापुर निवासी नरेंद्र नोयडा में रहकर कार चलाता है। उसके कुछ दिन पहले बेटा हुआ है। वह अपने साथी पंकज के साथ घर आ रहा था। रात साढ़े 3 बजे कासगंज अतरौली मार्ग पर कार में आग लग गई। गाड़ी रोकी। तब तक कार में आग लग गई। दोनों ने कूद कर जान बचाई। मौके पर पहुंची बिलराम चौकी पुलिस ने अग्निशमन विभाग को फोन किया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।

कासगज मथुरा रेललाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़

कासगंज- मथुरा रेल लाइन पर रविवार को इलेक्ट्रिक इंजन से कासगंज-आगरा फोर्ट ट्रेन का संचालन किया गया। भविष्य में इस मार्ग पर अन्य ट्रेन का भी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन किया जाएगा।

कासगज जंक्शन से मथुरा तक इलेक्ट्रिक ट्रेन का शुभारंभ रविवार को हुआ। हालांकि अभी ट्रैन की रफ़्तार वही रहेगी। कासगज मथुरा के बीच पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ी है। अब तक इस ट्रैक पर डीज़ल इंजन से ही ट्रेन चलती थी। ट्रेन को स्टेशन मास्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इलेक्ट्रिक ट्रेन से यात्रियों में भी उत्साह है, आने वाले वक़्त में ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से सफर का वक़्त भी कम होगा।

कैबिनेट मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

आगरा आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सरकार की खूबियां जमकर गिनाईं। उन्होंने मंदी को लेकर अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी की बात भी की। बताया कि देश मे जब मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब देश की विकास दर 4.8 थी और जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई तो सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था पर ध्यान देते हुए देश की विकास दर को बढ़ाया। यह दर आज के समय 5 फीसद हो गई है। मंत्री ने आगरा के सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।  

chat bot
आपका साथी