Top Agra News of the Day 28th September 2019, सोल फैक्‍ट्री में आग, भाजपा नेत्री की हत्‍या, अपराधियों में कानून का डर

नुनिहाई में शनिवार सुबह जूता फैक्‍ट्री में आग से लाखों का नुकसान। भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा की महिला नेत्री का शव मिला। भाजपा मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री बोले अब कानून का राज।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 07:39 PM (IST)
Top Agra News of the Day 28th September 2019, सोल फैक्‍ट्री में आग, भाजपा नेत्री की हत्‍या, अपराधियों में कानून का डर
Top Agra News of the Day 28th September 2019, सोल फैक्‍ट्री में आग, भाजपा नेत्री की हत्‍या, अपराधियों में कानून का डर

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में शनिवार, 28 सितंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

रबर सोल फैक्‍ट्री आग से खाक

नुनिहाई क्षेत्र स्थित संतोष रबर इंडस्‍ट्री में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे भीषण आग लग गई। फैक्‍ट्री में जूते की रबर और सोल बनते थे। सुबह जब मजदूरों ने फैक्‍ट्री में मशीने चालू कीं तभी शार्ट सर्किट हो गया। रबर और सोल ने शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी को पकड़ लिया और आग पूरी फैक्‍ट्री में फैल गई। मजदूरों की सूझबूझ से आग पर 50 फीसद तक काबू पा लिया गया। उसके बाद दमकल की पांच गाडि़यों ने आग को बुझाया।

अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा की भाजपा नेता की हत्‍या

न्यू आगरा के कर्बला से 26 सितंबर को लापता भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष परवीन बेगम की हत्या कर दी गई है। उनका शव फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में नहर में मिला। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। परवीन बेगम 26 सितंबर को दोपहर में 4 बजे किसी का फ़ोन आने पर घर से निकली थी। शाम सात बजे उनकी पति पल्ले खान और बहू हिना से मोबाइल फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। शुक्रवार शाम को शव फतेहपुर सीकरी में नहर मिला।

भाजपा ने खत्‍म किया गुंडाराज

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार मैनपुरी पहुंचे रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भाजपा की सरकार में गुंडाराज को पूरी तरह खत्म किया जा रहा है। अपराधी कानून के डर से कांप रहे हैं। अवैध धंधे, तस्करी, जमीनों पर कब्जे की वारदातें बंद हो चुकी हैं। रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सपा सरकार के केंद्र ने विकास के लिए भेजे गए धन को केवल डकारने का काम किया था। परंतु भाजपा की सोच विकास पर चलती है और सबका साथ सबका विकास पर आधारित है।  

chat bot
आपका साथी