Top Agra News of the Day 12th November 2019, जलती कार में चालक की मौत, सामूहिक में हो गया बाल विवाह, प्रकाश पर्व की धूम

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हुए हादसे में चालक को नहीं मिला जान बचाने का मौका। बाल विवाह पर महिला आयोग हुआ गंभीर। ताजनगरी में प्रकाश पर्व पर भव्‍य सजावट।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:59 PM (IST)
Top Agra News of the Day 12th November 2019, जलती कार में चालक की मौत, सामूहिक में हो गया बाल विवाह, प्रकाश पर्व की धूम
Top Agra News of the Day 12th November 2019, जलती कार में चालक की मौत, सामूहिक में हो गया बाल विवाह, प्रकाश पर्व की धूम

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में मंगलवार, 12 नवंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

एक्‍सप्रेस वे पर चालक की जलकर मौत

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर मंगलवार दोपहर को ह्दय विदारक हादसा हुआ। स्विफ्ट डिजायर कार UP80 DZ 0497 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 140 के पास दोपहर करीब 12.30 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें चालक आग के लपटों के बीच फंसने से बाहर नहीं निकल सका। जब तक आग बुझी, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक चालक की पहचान टीकम सिंह (23) पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी 12 A कृष्णा विहार कांंलिदी विहार आगरा के रूप में हुई है।

सामूहिक के बीच हो गया बाल विवाह

कानून की सख्‍ती भी बाल विवाह रोक नहीं पा रही। 21वीं सदी में रुढि़वादी विचारधारा सामने आई है। देवोत्‍थान एकादशी आठ नवंबर को आगरा में हुए एक सामूहिक विवाह समारोह में बाल विवाह के कई मामले सामने आए हैं। जीआईसी मैदान में विश्व सेवा चैरिटेबल फाउंडेशन के विवाह समारोह में दस्‍तावेजों के आधार पर चार लड़कियां 18 वर्ष से कम तथा दो युवकों की उम्र 21 वर्ष से कम थी। यह मामला महिला आयोग तक पहुंच चुका है। आयोग ने जांच के लिए टीम गठित की है।

रंगीन रोशनियों से झिलमिला रहे गुरुद्वारे

गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व पर ताजनगरी में हर तरफ धूम नजर आ रही है। गुरुद्वारों को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है। गुरुद्वारा गुरु के ताल पर कीर्तन दरबार सजाया गया। मिटी धुंध जग चानन होया, नानक नाम प्रगटिया.....गुरुद्वारा गुरू का ताल में अमृतवेले पाठ किया गया। उसके बाद कीर्तन दरबार में संगत ने नानक नाम में खुद को लीन किया। गुरुद्वारा माईथान में भी सुबह जपजी साहिब का पाठ हुआ और कीर्तन दरबार सजाया गया। रागी जत्थों ने शबद से संगतों को निहाल किया। रात में गुरुद्वारों में भव्य आतिशबाजी भी होगी।

chat bot
आपका साथी