Top Agra News of the Day 03rd October 2019, अनाथ आश्रम में बुरी हरकत, हेमामालिनी ने की पदयात्रा, धमकाने पर भाजपा नेत्री की हत्‍या

आगरा के प्रमुख अनाथ आश्रम में हुई युवती से दुष्‍कर्म की घटना। सांसद हेमामालिनी ने गोवर्धन में की पदयात्रा। रुपयों को दबाव बना रहीं भाजपा नेत्री को लगाया ठिकाने।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 08:56 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 08:56 PM (IST)
Top Agra News of the Day 03rd October 2019, अनाथ आश्रम में बुरी हरकत, हेमामालिनी ने की पदयात्रा, धमकाने पर भाजपा नेत्री की हत्‍या
Top Agra News of the Day 03rd October 2019, अनाथ आश्रम में बुरी हरकत, हेमामालिनी ने की पदयात्रा, धमकाने पर भाजपा नेत्री की हत्‍या

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में गुरुवार, 03 अक्‍टूबर की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

अनाथालय में किशोरों ने किया दुष्‍कर्म

आगरा के प्रमुख अनाथ आश्रम में रह रहे तीन लड़कों ने आश्रम में ही रही युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। इससे आहत युवती ने गुरुवार को आश्रम की छत से यमुना नदी में छलांग लगा कर जान देने की कोशिश की। नदी किनारे मौजूद लोगों ने युवती को बचा लिया। उपचार के दौरान युवती ने दो किशोर व एक बच्‍चे पर आरोप लगाया है। पुलिस पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। उधर आश्रम प्रशासन ने युवती को मानसिक रूप से विक्षिप्‍त बताया है।

सांसद हेमा मालिनी ने की पदयात्रा

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को गोवर्धन के प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी के दर्शन कर शुरुआत की। मंदिर से पैदल चलते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचींं। करीब एक किमी पैदल चलते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। पैदल यात्रा के दौरान मुरारी कुंज के पास ही हेमा मालिनी की चप्पल टूट गई, उन्होंने तुरंत एक शू सेंटर से चप्पल खरीद कर यात्रा जारी रखी। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज पॉलीथिन का प्रयोग न करें।

भाजपा नेत्री की हत्‍या का पर्दाफाश

न्यू आगरा के कर्बला निवासी 42 वर्षीय परवीन बेगम 26 सितंबर को घर से निकलने के बाद गायब हो गईं थी। उनका शव 27 सितंबर को फतेहपुर सीकरी में नहर में मिला था। पुलिस ने हत्यारोपित गुड्डू निवासी कर्बला को गिरफ्तार कर लिया। गुड्डू ने पुलिस को बताया कि भाजपा महिला पदाधिकारी से उसका कई साल से परिचय था। वह उससे अपने ख़र्चे को अक्सर रुपये लेती रहती थी। इसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। परवीन ने दो सप्ताह पहले 25 हज़ार रुपये मांगे। रकम नही देने पर परवीन ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इसलिए उसने हत्‍या कर दी।  

chat bot
आपका साथी