वृद्धा को बेहोश कर सोने की चेन और अंगूठी ले उड़े शातिर

फतेहाबाद में बाइपास पर सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला टेंपो चालक व उसके साथी थाने पहुंचकर पीड़िता ने दी तहरीर पुलिस बोली मामले की जांच की जा रही

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:25 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:25 AM (IST)
वृद्धा को बेहोश कर सोने की चेन और अंगूठी ले उड़े शातिर
वृद्धा को बेहोश कर सोने की चेन और अंगूठी ले उड़े शातिर

जागरण टीम, आगरा। टेंपो में सवार वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर शातिर उनकी सोने की चेन और अंगूठी ले भागे। होश में आने के बाद अगले दिन पीड़िता ने थाना फतेहाबाद पहुंच शिकायत की। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

फतेहाबाद के खेड़ा जवाहर निवासी वृद्धा मुन्नी देवी पत्‍‌नी शिवजी सविता सोमवार दोपहर आगरा से लौटकर आई थीं। गांव जाने के लिए अवंतीबाई चौक पर खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि काफी देर तक इंतजार के बाद पैदल चलने लगीं। कुछ देर बाद एक टेंपो आया। चालक ने उन्हें टेंपो में बैठा लिया। मुन्नी देवी के मुताबिक रास्ते में पास ही बैठे लोगों ने उन्हें रूमाल सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई। टेंपो चालक उन्हें बाइपास पर सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। इधर, उनके घर नहीं पहुंचने पर स्वजन ने तलाश शुरू कर दी। देर शाम वह उन्हें सड़क किनारे बेहोश अवस्था में मिलीं। स्वजन अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह होश में आने के बाद मुन्नी देवी ने बताया कि टेंपो चालक व उसके साथी उनकी अंगूठी व चेन ले गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बेमियादी हड़ताल पर स्वास्थ्य संविदा कर्मी

जागरण टीम, आगरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्य मंगलवार को अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर चले गए। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीते सोमवार को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ में कार्यालय का घेराव करने के बाद भी सात सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक वार्ता नहीं हो सकी। इसके चलते कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन व हड़ताल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी