Supreme Court on Taj Mahal: ताजगंज पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, कहा करेंगे विधिक जानकारी कर मदद

Supreme Court on Taj Mahal रविवार को मंत्री के निवास से निराश होकर लौटे थे कारोबारी व निवासी। व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने का सुप्रीम कोर्ट ने किया है आदेश। मंत्री ने कहा निकालेंगे विधिक जानकारी कर रास्ता।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Thu, 06 Oct 2022 10:45 PM (IST) Updated:Thu, 06 Oct 2022 10:45 PM (IST)
Supreme Court on Taj Mahal: ताजगंज पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, कहा करेंगे विधिक जानकारी कर मदद
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल से मिलते ताजगंज के कारोबारी। फाइल फाेटो

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में सुप्रीम कोर्ट द्वारा व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश किए जाने के बाद गुरुवार शाम केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ताजगंज पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को मदद का आश्वासन दिया। चार दिन में ही मंत्री का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सरकार के स्तर पर मदद करने में असमर्थता जताई थी।

यह भी पढ़ेंः Agra News: त्याेहाराें के चलते आगरा में धारा 144 लागू, इन बाताें की रहेगी मनाही, नियम तोड़ने पर सजा

पहले कर दिया था केंद्रीय मंत्री ने मदद को इंकार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26 सितंबर को किए गए आदेश के अनुपालन में एडीए ने ताजमहल की चहारदीवारी की 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने को 17 अक्टूबर तक की मोहलत प्रदान की है। अाजीविका पर आए संकट से राहत पाने को ताजगंज के दर्जनों लोग रविवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साकेत कालोनी स्थित निवास पर पहुंचे थे। सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए उन्होंने सरकारी वकील नियुक्त कराने की मांग की थी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इसमें असमर्थता जता दी थी। उन्होंने आदेश में कोई डेटलाइन नहीं होने का हवाला देकर एडीए द्वारा तय की गई मोहलत में राहत दिलाने की बात कही थी। इसके बाद एडीए के अध्यक्ष मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने क्षेत्रीय लोगों को किसी तरह की राहत देने में असमर्थता जता दी थी। गुरुवार शाम केंद्रीय राज्य मंत्री अचानक ताजमहल पूर्वी गेट स्थित मार्केट पहुंचे। कारोबारियों से उन्होंने आदेश की जानकारी की। उन्होंने कारोबारियों को हरसंभव मदद दिलाने को विधिक जानकारी करने की बात कही। ताजगंज डवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन सिंह, संजय अरोड़ा, सचिन बंसल, राजेश सोनकर, सुरेंद्र कोहली, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ेंः IND vs SA 1st ODI Live Update: भारत को लगा आठवां झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

chat bot
आपका साथी