आगरा में चला एसएसपी प्रभाकर चौधरी का भ्रष्टाचार पर हथाैड़ा, 41 पुलिसकर्मियों को थाने से हटाय

Action Against Corruption एसएसपी आगरा पहले भी ले चुके हैं भ्रष्ट पुलिस वालों के खिलाफ एक्शन। पूरे थाने पर ही गिरी थी गाज। अब शहर और देहात के थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को हटाकर पुलिस लाइन भेजा। मिल रही थी वसूली की शिकायतें।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 05:15 PM (IST)
आगरा में चला एसएसपी प्रभाकर चौधरी का भ्रष्टाचार पर हथाैड़ा, 41 पुलिसकर्मियों को थाने से हटाय
एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी ने लिया भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन।

आगरा, जागरण संवाददाता। थानों में प्रभारियों के कारखास और चर्चित पुलिसकर्मियों का जलवा खत्म हो गया। अब उन्हें पुलिस लाइन में रंगरूटों की तरह पसीना बहाकर पुलिसिंग सिखाई जाएगी।एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने 28 थानों के 41 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइंस में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसएसपी ने इसके लिए टाइम टेबल के साथ प्रशिक्षकण कार्यक्रम भी जारी किया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने वाट्सएप नंबर पर मिली शिकायतों और अपने इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर उन पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जो अलग-अलग कारणों से चर्चाओं में रहते हैं। कोई खनन करने वालों के संपर्क में था तो कोई लंबे समय से थाने में जमा था। थाना प्रभारी बदल जाते थे मगर ये पुलिसकर्मी थाने पर ही जमे रहते थे।कारखास के रूप में थानों में जमे इन पुलिसकर्मियों का जलवा ऐसा था कि दारोगा भी उनके आगे नहीं बोल पाते थे। क्योंकि थाने की वित्तीय कमान इनके हाथ में रहती थी। वाट्सएप नंबर पर मिली जानकारी के बाद एसएसपी ने जांच कराई। शुक्रवार को जिले के 28 थानों के 41 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। इनमें ताजगंज, पर्यटन, फतेहपुरसीकरी, इरादतनगर और पिनाहट थाने के चालक भी शामिल हैं।सुबह साढ़े छह बजे रात आठ बजे तक प्रशिक्षणएसएसपी द्वारा जारी किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों की पुलिस लाइंस में सुबह साढ़े छह बजे गणना होगी। इसके बाद 40-40 मिनट के दो पीरियड होंगे। जिसमें पुलिसकर्मियों को परेड, पीटी, शस्त्र प्रशिक्षण और दंगा नियंत्रण की जानकारी दी जाएगी। 10 बजे से 10:40 तक बीट पुलिसिंग, 10:40 से 11:20 थाना अभिलेखों की जानकारी, 11:20 से 12 बजे तक कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी। 12 से 12:30 बजे तक लंच/ टी ब्रेक। 12:30 से 1:10 तक सीसीटीएनएस/कंप्यूटर। 1:10 से 1:50 तक एफआइआर व अन्य अभिलेखों की फीडिंग की जानकारी। शाम 4:30 से 5:10 तक पीटी/खेल, शाम छह बजे से साढ़े सात बजे तक पैदल मार्च नगर क्षेत्र। रात आठ बजे पुन: गणना होगी।इन थानों में तैनात थे पुलिसकर्मीनाई की मंडी, छत्ता, एत्मादुद्दौला, हरीपर्वत, न्यू आगरा, कमला नगर, लोहामंडी, जगदीशपुरा, सदर, ताजगंज, शाहगंज, पर्यटन, एत्मादपुर, खंदौली, अछनेरा, फतेहपुरसीकरी, मलपुरा, कागारौल, खेरागढ़, सैंया, इरादतनगर, बसई जगनेर, फतेहाबाद, डौकी, बाह, मनसुखपुरा, निबोहरा, बसई अरेला, पिनाहट।--यहां नहीं चल पाएगी कामचोरी -गणना के समय फोटोग्राफ लिए जाएंगे। जिन्हें अलग से प्रेषित किया जाएगा।-अवकाश और मेडिकल छुट्टी को प्रशिक्षण की अवधि में जोड़ा नहीं जाएगा।-लाइन हाजिर चालकों को ऐसी ड्यूटी दी जाएगी जिसमें वह रात्रि गणना में शामिल हो सकें।

chat bot
आपका साथी