भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने लिया बांकेबिहारी का आशीर्वाद Agra News

बाबा नींम करौंरी आश्रम में भी की पूजा-अर्चना। कांग्रेस अध्‍यक्ष पद पर अदला-बदला पर ली चुटकी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 07:13 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 07:13 PM (IST)
भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने लिया बांकेबिहारी का आशीर्वाद Agra News
भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने लिया बांकेबिहारी का आशीर्वाद Agra News

आगरा, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा मंगलवार को ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन करने पहुंचे। डॉ. पात्रा ने बांकेबिहारीजी के दर्शन कर बाबा नींम करौरी आश्रम में पूजा-अर्चना की। धार्मिक भ्रमण पर आए डॉ. पात्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सदस्यता अभियान में जुटने को कहा।

ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन के बाद रमणरेती मार्ग स्थित पाठकजी के बगीचा पर पत्रकारों से मुलाकात के दौरान डॉ. पात्रा ने राजनीति पर बात करने से साफ इंकार कर दिया। कहा वे हर माह ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन करने आते हैं। धार्मिक यात्रा पर वे राजनीति से दूर रहते हैं। कहा कि वे अनुशासित पार्टी के प्रवक्ता हैं। बिना अध्यक्ष की अनुमति के एक शब्द भी राजनीति पर नहीं बोल सकते। हालांकि कांग्रेस में हुई अध्यक्ष पद की अदला-बदली पर चुटकी लेने से भी नहीं चूके। डॉ. पात्रा ने आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक के साथ ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन कर बाबा नींम करौरी आश्रम में पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक चर्चा की। निगम में पार्षद दल के उपनेता राधाकृष्ण पाठक, छैलबिहारी शर्मा, उदयन शर्मा ने उनका स्वागत किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी