महिलाओं ने दागे प्रश्‍न तो बेबाकी से दिया स्‍मृति ने हर सवाल का जवाब, जानिए कहां

मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की मन की बात सुनने आई हैं स्‍मृति ईरानी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्‍त्री भवन में दे रहीं हैं सवालों के जवाब।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 02:20 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 02:20 PM (IST)
महिलाओं ने दागे प्रश्‍न तो बेबाकी से दिया स्‍मृति ने हर सवाल का जवाब, जानिए कहां
महिलाओं ने दागे प्रश्‍न तो बेबाकी से दिया स्‍मृति ने हर सवाल का जवाब, जानिए कहां

आगरा, जागरण संवाददाता। भाजपा के अभियान भारत के मन की बात मोदी के साथ अंतर्गत महिलाओं के मन की बात सुनने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्‍मृति ईरानी ताजनगरी पहुंच चुकी हैं। आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्‍त्री भवन में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री का स्‍वागत फूलों के साथ किया। भवन के दरवाजे पर ही सैंकड़ों महिलाओं ने उन्‍हें स्‍वागत करने के लिए घेर लिया। फिलहार बड़ी संख्या में पहुंची शहर की महिलाएं एवं कॉलेज छात्राएं मंत्री से सवाल कर रही हैं। स्मृति भी महिलाओं की हर बात को ध्यान से सुनते हुए उनके हर सवाल का जवाब बेबाकी से दे रही हैं।

भाजपा को वोट क्यों दें सवाल पर पर स्मृति ईरानी बोलीं कि नये भारत के निर्माण के लिये भाजपा को वोट करें। किसान को विज्ञान और सम्मान के लिये, महिलाओं को खुले में शौच जाने से रोकने, आतंकी हमलों का जवाब देने के लिये भाजपा को वोट करें।

शहर की प्रमुख डायटिशियन रेणुका डंग ने निजि क्षेत्र में मातृत्‍व अवकाश के बारे में पूछा। इस पर स्मृति ने कहा की पॉलिसी मैटर के बाद न्‍यायपूर्व और निति पूर्वक निर्णय लेना होता है। प्रधानमन्त्री ने मानवता दिखाते हुये 26 सप्ताह का अवकाश का प्रावधान घोषित किया है। पहले महिला को डर लगता था कि छुट्टी मांगेंगी तो नौकरी चली जायेगी। इस पर पोषण की भी व्यव्स्था भारत सरकार ने की जिसमें 6000 रुपए दिए जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमन्त्री ने आयुष्मान भारत की योजना की शुरुआत की । गरीब परिवार में अगर महिला बीमार होती है तो घरेलू उपायों से उपचार करती है। लेकिन इस योजना से महिला को लाभ मिलेगा। यह योजना व्यापक दृष्टी से शुरु की गयी है। संगीता वर्मा के रोजगार के सवाल पर स्मृति ने कहा कि दो प्रकार की व्यवस्थाएं सरकार ने की हैं। स्किल मिनिस्ट्री और व्यवसाय भी हैं। इस पर सरकार ने आर्थिक व्यवस्था मुद्रा योजना के माध्यम से की है। 15 करोड़ नागरिकों को मुद्रा योजना का लाभ मिला ।स्टार्ट अप और स्टैंड अप से महिलाओं को भी लाभ मिला। भारत की साफ्टवेयर पाॅलिसी राष्ट्र को समर्पित की हैं। डिजिटल टैक्नोलोजी में भारत नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

स्‍मृति ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वरोजगार में खुले अवसर दे रही है। 2014 में महिला स्‍वरोजगार को संकुचित व्यवस्था दी है। 75000 करोड़ रुपया महिला सेल्फ ग्रुप को दिया गया। रीता ने पूछा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की बात मोदी जी से करते हैं। इसका अर्थ क्या है ? गांव की महिला का उत्थान कैसा होगा? इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि गांव में महिलाओं का विकास हुआ है। बेटी को बचाने की योजना से भारत के 104 जिलों में महिला अनुपात बढा। इससे भविष्य में निश्चित तौर पर लाभ होगा । सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योती बीमा योजना, श्रमयोगी योजना से घर में काम करने वाली महिला को लाभ मिलेगा। जन धन का लाभ मिलेगा। श्रम योगी योजना से 60 की उम्र में लाभ मिलेगा।

खिलाड़ी के सवाल पर स्मृति ने कहा कि खेलो इण्डिया का कार्यक्रम किया। प्रज्ञा शर्मा ने एंटी स्‍क्‍वायड कितना सफल पर सवाल किया। इस पर मंत्री ने कहा कि इसके माध्‍यम से अब तक प्रदेश में 4000 मनचले पकड़े जा चुके हैं। योजनाओं की जमीनी रूप देने के सवाल पर स्‍मृति बोलीें कि पहले की सरकारों ने कानून तोड़कर साम्राज्‍य खड़ा किया लेकिन पहली बार हिंदुस्‍तान आइआइटी काउंसिल की अध्‍यक्ष महिला को बनाया गया। 

chat bot
आपका साथी