किशोरी को धमकी देने में महताब भेजा जेल

न्यू आगरा पुलिस ने किशोरी के बयान के बाद बुधवार को दर्ज किया था मुकदमा ताजगंज पुलिस नजाकत और तौहीद की तलाश में दे रही है दबिश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 05:05 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 05:05 AM (IST)
किशोरी को धमकी देने में महताब भेजा जेल
किशोरी को धमकी देने में महताब भेजा जेल

आगरा,जागरण संवाददाता। अपहरण और दुष्कर्म का आरोपित महताब अब पीड़िता को धमका रहा था। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर बुधवार को महताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, ताजगंज थाना पुलिस महताब के भाई नजाकत और तौहीद की तलाश कर रही है। इन दोनों को भी किशोरी के बयान के आधार पर ताजगंज थाने में दर्ज पूर्व के मुकदमे में आरोपित बनाया है।

ताजगंज क्षेत्र की किशोरी 23 फरवरी को दयालबाग स्थित एक हास्पिटल से गायब हो गई थी।एक मार्च की पुलिस ने किशोरी को दिल्ली के पीजी हाउस से बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। इसमें किशोरी ने अपने दोस्त देवांशु और उसके साथी रिकू के साथ मर्जी से जाने की बात कही थी।वह नाबालिग है, इसलिए उसकी मर्जी की कोई अहमियत नहीं है। पुलिस ने इसलिए रिकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देवांशु ग्वालियर जेल में बंद है।उसको बी वारंट पर लाया जाएगा।किशोरी को वर्ष 2018 में मेरठ निवासी महताब ने ताजगंज क्षेत्र से अगवा किया था। इस मामले में महताब जेल भेजा गया था। अब किशोरी ने उस केस के बारे में भी कोर्ट में बयान दिए हैं। उसने महताब पर मुकदमा वापसी को धमकी देने का आरोप लगाया।इसके बाद बुधवार को महताब के खिलाफ न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा का कहना है कि महताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।उधर, किशोरी के बयान के आधार पर ताजगंज पुलिस ने छह लोगों के नाम पुराने मुकदमे में बढ़ाए थे। इनमें से महताब के भाई नजाकत और तौहीद की गिरफ्तारी शेष है। इन दोनों की गिरफ्तारी को ताजगंज पुलिस दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी