Misdeed Case in Agra: आगरा में दुकानदार ने बालक के साथ की कुकर्म करने की कोशिश

Misdeed Case in Agra बालक इस घटना के बाद बुरी तरह से डर गया। और इसी डर से घटना की जानकारी पिता को भी नहीं दी। गुरुवार को जब उसकी मां गांव से वापस लौट कर आई बालक ने घटना की जानकारी अपनी मां को दें दी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 06:28 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: आगरा में दुकानदार ने बालक के साथ की कुकर्म करने की कोशिश
थाना एत्माद्दौला के मंडी क्षेत्र में रहने वाले एक 12 साल के बालक के साथ दुष्कर्म का प्रयास।

आगरा, जागरण संवाददाता। थाना एत्माद्दौला के मंडी क्षेत्र में रहने वाले 12 साल के बालक को हवस का शिकार बनाने की कोशिश एक दुकानदार के द्वारा की गई। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब उसकी मां गांव से लौटकर वापस आई। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की ।

मंडी क्षेत्र के रहने वाली महिला ने जानकारी में बताया कि उसका 12 साल का बालक अपने पिता के साथ घर पर रह रहा था। 29 जनवरी की दोपहर के समय बालक ट्यूशन से पढ़ कर आ रहा था। उसी समय रास्ते में एक दुकानदार ने उसे काम करवाने के बहाने रोक लिया। बालक को अपने साथ दुकान के रास्ते से भीतर कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम करने की नियत से कपड़े उतार दिए। उसके बाद बराबर वाले कमरे कुछ सामान लेने के लिए अधेड़ जैसे ही गया। बालक अपने कपड़े पहनकर वहां से जान बचाकर भाग आया। बालक इस घटना के बाद बुरी तरह से डर गया। और इसी डर से घटना की जानकारी पिता को भी नहीं दी। गुरुवार को जब उसकी मां गांव से वापस लौट कर आई बालक ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। बालक की मां ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी । जानकारी मैं थाना एत्माद्दौला अध्यक्ष संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पीड़ित ने थाने पर आकर किसी भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।  

chat bot
आपका साथी