सुबह की सैर में चली गोलियां, सेवानिवृत तहसीलदार बना शिकार

पत्नी के साथ सैर पर निकले थे अधिकारी। बाइक सवार तीन युवकों ने बरसाईं गोलियां।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 03:01 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 03:01 PM (IST)
सुबह की सैर में चली गोलियां, सेवानिवृत तहसीलदार बना शिकार
सुबह की सैर में चली गोलियां, सेवानिवृत तहसीलदार बना शिकार

आगरा [जागरण संवाददाता]: सूबे में अपराधी बेखौफ होकर अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन सुशासन की बात कर रहा है। मैनपुरी में सुबह की सैर के वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। बदमाशों के इस दुस्साह के शिकार बने सेवानिवृत तहसीलदार। गनीमत रही कि बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली सेवानिवृत तहसीलदार के हाथ से रगड़ा खाकर निकल गई और उनकी जान बाल- बाल बच गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामले के अनुसार मंगलवार सुबह मुहल्ला मिश्राना, भोगांव निवासी सेवानिवृत तहसीलदार केएल वर्मा पत्नी के साथ सैर पर निकले थे। सड़क पर टहलते वक्त बाइक सवार तीन युवक उनके समीप से गोलियां बरसाते हुए निकले। वारदात में उनके हाथ से गोली रगड़ खाते हुए निकल गई। वर्मा दंपती इससे पहले कुछ समझ पाते बदमाश वारदात को अंजाम देकर निकल भागे। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को सूचित किया गया। घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी तरह की रंजिश की बात अब तक सामने नहीं आई है।  

chat bot
आपका साथी