प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल

सैफई जाते वक्त मैनपुरी के करहल में रुक पत्रकारों के दिए सवालों के जवाब। कहा बसपा जैसी समानविचार धारा वाली पार्टियों के साथ करेंगे गठबंधन।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 11:37 AM (IST)
प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल
प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल

आगरा(जेएनएन): पूर्व मंत्री और समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव सोमवार ने सैफई जाते समय मैनपुरी के करहल में पत्रकारों से चुनावी रणनीति के बारे में चर्चा की। शिवपाल यहां पूर्व विधायक मानिकचंद यादव के आवास पर रुके। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चा कन्नौज, बदायूं सहित प्रदेश की 80 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगा। उन्होंने कहा कि मैनपुरी नेताजी का घर है। यहां से सेक्युलर मोर्चा के प्रत्याशी मुलायम सिंह ही होंगे और यदि मोर्चा से चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो कहीं से भी चुनाव लड़ें तब भी सेक्युलर मोर्चा उनका साथ देगा।

लोकसभा चुनाव में सपा से सुलह के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि सपा या परिवार से सुलह का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर अब विचार नहीं किया जाएगा। अब कदम आगे बढ़ा दिया है, अब आगे ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीधी से बात है कि अब सपा अपना काम करे और वे अपना काम करें। जनता पूरी तरह से सेक्युलर मोर्चा का साथ दे रही है। आये दिन होने वाले कार्यक्रमों में मिल रहा जनता का सहयोग इस बात को साबित भी कर रहा है। उन्होंने जनता के सहयोग पर भरोसा करते हुए कहा कि केंद्र में जो भी सरकार बनेगी वो बिना सेक्युलर मोर्चा के सहयोग के नहीं बन सकेगी।

चुनावों में गठबंधन पर वे बोले कि बसपा जैसी सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन की कोशिश होगी। पत्रकारों ने भाजपा में जाने की संभावना के बारे में जब शिवपाल से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे पूर्ण रूप से समाजवादी हैं और भाजपा में समाजवादी विचारधारा के लोग जा ही नहीं सकते।

chat bot
आपका साथी