UP Assembly 2022: ताजनगरी में शिवपाल करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद, सधेगा 2022 पर निशाना

UP Assembly 2022 आज निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने से पहले शिवपाल करेंगे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात। विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शहर की तमाम सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों के आवेदन भी आ रहे हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:50 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:50 AM (IST)
UP Assembly 2022: ताजनगरी में शिवपाल करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद, सधेगा 2022 पर निशाना
आज निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने से पहले शिवपाल करेंगे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 26 नवंबर को ताजनगरी में आ रहे हैं। वह कई निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे लेकिन इससे पहले पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनसे आगरा में पार्टी की स्थिति के संबंध में फीडबैक भी लेंगे।

प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली के अनुसार, प्रसपा अध्यक्ष का आगरा आगमन पर गुरुवार को दोपहर 12 इनररिंग रोड स्थित होटल रमाडा पर जोरदाकिसर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला फतेहाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचेगा। यहां पहले पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। नितिन कोहली का कहना है कि इस पार्टी पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शहर की तमाम सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों के आवेदन भी आ रहे हैं। इन सभी के आवेदन एकत्रित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की हरी झंडी मिलने के बाद इन आवेदनों को उनके पास भेजा जाएगा। वर्ष 2022 के चुनाव में प्रसपा किस दल के साथ गठबंधन करेगी, इस निर्णय के बाद ही प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमेशा जनहित के मुद्​दों पर ही राजनीति की है। इसलिए वह शहर की समस्याओं के संबंध में भी चर्चा करेंगे। इसके बाद वह प्रेसवार्ता भी करेंगे। 

chat bot
आपका साथी