फुटबॉल के इस्तकबाल के लिए तैयार ताजनगरी

आगरा : 22 साल बाद भारत को एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 10:39 PM (IST)
फुटबॉल के इस्तकबाल के लिए तैयार ताजनगरी
फुटबॉल के इस्तकबाल के लिए तैयार ताजनगरी

आगरा : 22 साल बाद भारत को एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। ताजनगरी मेहमानों के इस्तकबाल के लिए लगभग तैयार है। इससे शहर को तीन ऐसे फुटबॉल मैदान मिलेंगे जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए खिलाड़ी तैयार किए जा सकेंगे। चौथे में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।

आगरा में 20 सितंबर से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) के तत्वावधान में 46वीं एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। इसमें एशिया के 10 देशों की टीमें शामिल हो रहीं हैं। आयोजन समिति के सचिव बिल्लू चौहान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों को ध्यान में रखते हुए ही तीन मैदानों का चयन किया गया है। ऐसे हुआ मैदानों का चयन

तकनीकि टीम ने शहर के विभिन्न मैदानों का सर्वे भी किया। सभी मैदानों के माप और सुविधाओं की रिपोर्ट एशियन बॉडी को भेजी गई। सर्वे के बाद शहर के तीन मैदान आनंद इंजीनिय¨रग कॉलेज, हिन्दुस्तान कॉलेज और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के मैदानों का चयन मुकाबलों के लिए किया गया। वहीं सेंट जोंस कॉलेज के मैदान का चयन अभ्यास के लिए किया गया है। एकलव्य स्टेडियम मुकाबले में पिछड़ा

पहले एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम के मैदान पर भी मुकाबले होने थे। मैदान की मरम्मत कर उस पर नई घास लगाई गई है। मैदान को नया रूप दिया गया है। स्टेडियम में मौजूद सुविधाओं की कमी के कारण आखिरी समय पर एकलव्य स्टेडियम को सूची से बाहर कर दिया गया। - मैदानों का चयन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया गया है। भविष्य में इन मैदानों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले हो सकेंगे। साथ ही शहर के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।

राजेश मिश्रा, एसजीएफआइ महासचिव

chat bot
आपका साथी