कासगंज में Road Hold Up, बोलेरो सवारों से लाखों की लूट

सिकंदराराऊ से बहन की विदा करा वापस लौट रहा था एटा का परिवार। कीलों का पटरा डाल रोके वाहन महिलाओं से अभद्रता विरोध पर मारपीट।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 01:18 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 01:18 PM (IST)
कासगंज में Road Hold Up, बोलेरो सवारों से लाखों की लूट
कासगंज में Road Hold Up, बोलेरो सवारों से लाखों की लूट

आगरा, जेएनएन। सोमवार देर रात बदमाशों ने कासगंज- पटियाली मार्ग पर नहर के निकट रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम दिया। सड़क पर पटरे डाल बोलेरो गाड़ियों को रोकने के बाद में करीब एक लाख रुपये छीन लिए। महिलाओं एवं नवविवाहिता के जेवर उतरवा लिए। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता भी की। विरोध पर एक युवक के साथ में मारपीट की। खबर मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मंगलवार दोपहर एसओजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वारदात रात 11:15 बजे से 11:30 बजे के बीच हुई। एटा के नगला अमर सिंह जेैथरा निवासी मुर्शीद की बहन शमीना की शादी दस मार्च को आरपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस के जमील के साथ हुई थी। सोमवार को मुर्शीद अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ दो बोलेरो से बहन की विदा कराने आया था। रात दस बजे करीब बहन की ससुराल से अपने गांव के लिए निकले। कासगंज से पटियाली मार्ग पर वह नहर किनारे होकर जा रहे थे। रम्पुरा गांव के निकट अचानक बोलेरो पंचर हो गई। दोनों बोलेरो पंचर होने से सभी लोग खौफजदां हो गए। महिलाओं को बोलेरों में बैठने की हिदायत देकर पुरुष नीचे उतरे। इसी दौरान आधा दर्जन लोगों ने गाड़ियों को घेर लिया। पीछे पहरा दे रहे मुर्शीद से 40 हजार की नगदी छीन ली। वहीं मुर्शीद के बहनोई अलीगढ़ निवासी वसीम, भाई मुख्तीश एवं मुकीम से भी 57 हजार रुपये छीन लिए। महिलाओं के जेवर छीनने के साथ में कुछ महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू की। इस पर अकरम ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। पीडि़तों के अनुसार एक बदमाश के हाथ में बंदूक थी तो बाकी के हाथ में तमंचे। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। पीड़ितों ने गांव में फोन किया तो गांव से प्रधान एवं अन्य लोग यहां आए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम के साथ में दो इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है। एसपी का कहना है जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी