ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत में 12 लोग घायल

आगरा-हाथरस मार्ग पर पड़ाव चौराहे के पास हुआ हादसा हादसे के बाद एक घंटे लगा रहा जाम क्रेन की मदद से हटवाए गए वाहन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:10 AM (IST)
ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत में 12 लोग घायल
ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत में 12 लोग घायल

जागरण टीम, आगरा। आगरा-हाथरस मार्ग स्थित पड़ाव चौराहा के पास रविवार सुबह ट्रक और सवारियों से भरी रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक समेत बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद मार्ग पर एक घंटे जाम लगा रहा। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हाथरस डिपो की रोडवेज बस रविवार सुबह हाथरस से सवारियां लेकर आगरा जा रही थी। खंदौली के पड़ाव चौराहे के पास अचानक सामने से ट्रक आ गया। तेज भिड़ंत से बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बस में सवार धर्मेद्र शर्मा, राधेश्याम, तुलसी, नासिर निवासीगण हाथरस, मुहम्मद अनवर, रायसिदा, अल्लानूर, बस चालक सतेंद्र, ट्रक चालक हरिमोहन समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे के बाद आगरा-हाथरस मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से रोडवेज बस और ट्रक को हटवाया तब यातायात सुचारू हुआ। एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार, महिला घायल

जागरण टीम, आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित डस्टर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों घायल हो गए। एक महिला को ज्यादा चोटें आई हैं। उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। कानपुर निवासी राकेश सिंह अपनी पत्‍‌नी साधना, भाभी मीरा देवी और भतीजे पंकज सिंह के साथ रविवार को डस्टर कार संख्या यूपी-78 ई एन 7012 से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए आगरा की तरफ आ रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र में एक-माइलस्टोन पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे से कार सवारों में चीखपुकार मच गई। साधना सिंह घायल हुई। अन्य को भी चोटें आई। पुलिस ने साधना सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी