RLD Mahapanchayat: महापंचायत में जयंत बोले, जाति-धर्म में लोगों को बांटने वाले भाजपाइयों का बहिष्कार करें

RLD Mahapanchayat रालोद उपाध्यक्ष ने महापंचायत में केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना। मथुरा के बाजना इंटर कालेज बाजना में भाकियू की ओर से आयोजित थी महापंचायत। हापंचायत में रालोद नेताओं के अलावा भाकियू (टिकैत) के नेता भी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में किसान महापंचायत में डटे रहे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 06:24 PM (IST)
RLD Mahapanchayat:  महापंचायत में जयंत बोले, जाति-धर्म में लोगों को बांटने वाले भाजपाइयों का बहिष्कार करें
मथुरा के बाजना इंटर कालेज बाजना भाकियू की महापंचायत को संबोधित करते जयंत चौधरी।

आगरा, जेएनएन। मथुरा के बाजना इंटर कालेज बाजना में भाकियू की ओर से आयोजित महापंचायत में शनिवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि किसान जाति-धर्म में लोगों को बांटने वाले भाजपा के लोगों का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि कानून टूटने के लिए ही बनते हैं। अगर किसान कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं, तो आतंकवादी नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली में धरना चल रहा है, तब तक प्रतिदिन मथुरा के गांवों से किसान दिल्ली जाएंगे। इसके लिए शनिवार से रालोद गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर उन्हें जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उसी व्यक्ति को टिकट मिलेगा, जो किसान होगा। इसके लिए उसे किसान होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। जयंत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचायत चुनाव की अधिसूचना कल ही जारी कर दें और चुनाव करा लें, पता चल जाएगा कि किसान और अन्य जनता किसके साथ हैं। महापंचायत में रालोद नेताओं के अलावा भाकियू (टिकैत) के नेता भी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में किसान महापंचायत में डटे रहे। 

chat bot
आपका साथी