विधि छात्र ने बालिका से दुष्कर्म के बाद की हत्या

आगरा: सेंट जोंस कॉलेज के पास फुटपाथ पर दादी के साथ सो रही आठ वर्षीय बच्ची को रात मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 04:43 PM (IST)
विधि छात्र ने बालिका से दुष्कर्म के बाद की हत्या
विधि छात्र ने बालिका से दुष्कर्म के बाद की हत्या

आगरा: सेंट जोंस कॉलेज के पास फुटपाथ पर दादी के साथ सो रही आठ वर्षीय बच्ची को रात में ही अगवा कर लिया गया। शनिवार तड़के उसका शव आगरा कॉलेज क्रीड़ांगन में पड़ा मिला। पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर विधि छात्र को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

मूलरूप से बलदेव का एक परिवार 40 साल से सेंट जोंस चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के पास फुटपाथ पर रहता है। परिवार में पिता के साथ बालिका समेत दो बहन और दो भाई के अलावा बुजुर्ग दादी थीं। मां का निधन करीब 10 माह पहले हो गया। शुक्रवार रात को 11 बजे बाजार बंद होने के बाद बालिका को लेकर उसकी दादी स्पीड कलर लैब के सामने सो रही थी और उसका पिता सामने डिवाइडर पर जा सोया। रात में आठ वर्षीय बालिका को अगवा कर हवस का शिकार बनाया गया। शनिवार को सुबह पांच बजे आगरा कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड में मॉर्निग वॉक करने आए लोगों ने बालिका का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बालिका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इनको देखकर उससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बालिका की फोटो खींचकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। शनिवार को सुबह सात बजे पुलिस सेंट जोंस चौराहे पर पहुंची। यहां फुटपाथ पर सो रहे बालिका के पिता को मोबाइल में फोटो दिखाया, तब उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, लेकिन उनसे कुछ नहीं मिला। इसके बाद चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिग देखी गई। इसमें एक युवक बच्ची को ले जाता हुआ दिख रहा था। पुलिस ने आसपास के शराबियों को उठाकर उनसे पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज दिखाकर युवक की पहचान कराई। इसके बाद शाम को बाग मुजफ्फर खां में माता वाली गली निवासी विधि छात्र को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया, लेकिन अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी