2019 तक बन जाएगा राम मंदिर: साध्वी प्राची

कांग्रेस के भारत बंद को बताया गुंडई। 2019 के चुनावों में बताई भाजपा की जीत पक्की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 06:03 PM (IST)
2019 तक बन जाएगा राम मंदिर: साध्वी प्राची
2019 तक बन जाएगा राम मंदिर: साध्वी प्राची

आगरा(जेएनएन): जिस जगह श्रीराम का जन्म स्थान है वहीं पर 2019 तक मंदिर बनेगा। कोई भी ताकत मंदिर बनने से रोक नहीं सकती। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण पर यह बयान दिया साध्वी प्राची ने।

सोमवार को मैनपुरी के करहल गेस्ट हाउस में पहुंची साध्वी प्राची ने पत्रकारों के सवालों के जवाब बेबाकी से दिए। कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद के भारत बंद पर साध्वी ने कहा कि भारत बंद, कोई सिर्फ आंदोलन नहीं है बल्कि ये लोग आंदोलन के नाम पर गुंडई फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस जवाब दे कि साठ साल में देश हित में कौन सा बड़ा काम किया। सही पूछा जाए तो कांग्रेस को तो बोलने का भी हक नहीं है। कांग्रेस ने देश की सत्ता पर बैठकर केवल भ्रष्टाचार और घोटाले ही किये हैं। आज वे इसलिये तिलमिला रहे हैं क्योंकि उनको घोटाले करने को नहीं मिल रहे हैं। एससी एसटी एक्ट पर चल रहे सवर्णे के विरोध के सवाल पर साध्वी ने सवर्णो को अनदेखा कर कहा कि इस एक्ट के माध्यम से देश के दबे और कुचले हुए लोगों को शान से जीने का अधिकार इस एक्ट ने दिया है। उन्होंने कहा कि जिस महिला से हम पैदा होते हैं उसी महिला को मंदिर जाने से रोकते हैं। मंदिर उसके जाने से अछूत हो जाता है। सबको बराबर से जीने का अधिकार है। लाभ और हानि नहीं देखना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री ने पूरे समाज को एक साथ लेकर चलने का साहस किया है। साध्वी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताया।

chat bot
आपका साथी