Ram Mandir Bhumi Pujan: PM Modi से पूजा कराने वाले मुख्य पुजारी बोले, बिहारीजी की कृपा से मिला रामकाज का मौका

Ram Mandir Bhumi Pujan राममंदिर के भूमिपूजन में पीएम को यजमान देख प्रफुल्लित हैं पंडित गंगाधर पाठक। भूमिपूजन में वृंदावन के विद्वान ने निभाई मुख्य पंडित की भूमिका ।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:04 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:04 AM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan: PM Modi से पूजा कराने वाले मुख्य पुजारी बोले, बिहारीजी की कृपा से मिला रामकाज का मौका
Ram Mandir Bhumi Pujan: PM Modi से पूजा कराने वाले मुख्य पुजारी बोले, बिहारीजी की कृपा से मिला रामकाज का मौका

आगरा, जेएनएन। अयोध्या में बुधवार को हुए भगवान श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन में मुख्य पंडित की भूमिका निभाने वाले गंगाधर पाठक प्रफुल्लित हैं। भूमि पूजन में मुख्य पंडित की भूमिका मिलने का श्रेय वे ठा. बांकेबिहारीजी को दे रहे हैं। पाठक का कहना है कि पहला सौभाग्य तो मंदिर के भूमिपूजन में मुख्य पंडित की भूमिका मिलना था तो दूसरी ओर जब यजमान की गद्दी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हों तो जीवन में इससे विलक्षण पल और कोई नहीं हो सकता था।

कैलाश नगर निवासी पंडित गंगाधर पाठक ने बताया कि उन्हें पता भी न था कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य और भव्य मंदिर के भूमि पूजन की जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट न्यास के सदस्य गोङ्क्षवद गिरि महाराज की कृपा से दस दिन पहले निमंत्रण मिला, तो दो अगस्त को अयोध्या पहुंच गए। इसके बाद चार अगस्त की शाम आदेश मिला कि भूमि पूजन में मुख्य पंडित की भूमिका निभानी है, तो मन प्रफुल्लित हो गया। इतनी बड़ी जिम्मेदारी वह भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन और यजमान की गद्दी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। ये पल जीवन के सबसे विलक्षण पल थे। भूमि पूजन के समय का अहसास आजीवन मन मस्तिष्क पर रहेगा। ऐसा सौभाग्य मिलना मेरे लिए जीवन धन्य होने के समान है।

पाठक ने बताया यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से आस्था में डूबे नजर आए। एहसास भी न हुआ कि सामने प्रधानमंत्री बैठे हैं। पूजा संपन्न हुई तो दक्षिणा स्वरूप एक पात्र उन्हें भेंट किया। जिसे पाठक ने आराध्य भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दिया। पंडित पाठक ने कहा कि उनके मन में पीएम मोदी से सनातन धर्म पर आगे भी इसी प्रकार कार्य करने की बात कहने का मन था। लेकिन यहां वह बातें संभव नहीं थीं।  

chat bot
आपका साथी