पार्षदों ने खोला मेयर के खिलाफ मोर्चा, जानें क्या थी वजह

पाषर्दों का आरोप, शहर में नहीं हो रहे है विकास कार्य। सिर्फ किए जा रहे हैं शिलान्यास, सफाई व्यवस्था बेहाल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 05:16 PM (IST)
पार्षदों ने खोला मेयर के खिलाफ मोर्चा, जानें क्या थी वजह
पार्षदों ने खोला मेयर के खिलाफ मोर्चा, जानें क्या थी वजह

आगरा [जागरण संवाददाता]: मंगलवार को फीरोजाबाद के नगर निगम में फिर हंगामा हुआ। मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सपा पाषर्दों ने धरना प्रदर्शन किया। चेहरा चमकाने की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ शिलान्यास किए जा रहे हैं, शहर की सफाई व्यवस्था का भी ध्यान नहीं है। मेयर के खिलाफ हंगामों का दौर कई दिनों से चल रहा है। सोमवार को कृष्णा नगर में निर्माण कार्य के भूमि पूजन के दौरान सपा पार्षद से विवाद के बाद भी हंगामा हुआ था। मंगलवार को सपा नगर अध्यक्ष एहतिशाम अली बाबर के नेतृत्व में पार्षद यहां पर पहुंचे तथा निगम गेट पर धरने पर बैठ गए। सपा के बैनर एवं झंडी लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। नगर में विकास न होने का आरोप लगाते हुए कहा जनता समस्याओं से जूझ रही है। जगह-जगह पर गंदगी फैली हुई है। खाली प्लॉट कूड़ा घर बना दिए हैं। स्वच्छता के नाम पर निगम सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। मेयर पर हर काम का कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए कहा इसके चलते नगर में विकास कार्य ठप पड़ा है। कोई भी काम नहीं हो रहा है। धरने पर पार्षद देशदीपक यादव, मुनेंद्र यादव, शारिक सलीम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ठेके पर लगाए रिश्तेदार, डीजल का खेल

मेयर पर रिश्तेदारों को ठेके पर संविदा कर्मी के रूप में नौकरी पर लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन जांच कराए। मेयर की गाड़ी के नाम पर डीजल की लूट का आरोप लगाते हुए कहा गाड़ी का किराया देने के बाद भी डीजल निगम से लिया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी