Congress Kisan Panchayat: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का हाथ थाम बोलीं प्रियंका, डरना नहीं हम तुम्हारे साथ हैं

Congress Kisan Panchayat भरतपुर की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से बात कर दिया कार्रवाई का भरोसा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को जाते समय प्रियंका गांधी ने रास्ते में गाड़ी रोककर किशोरी से पूरी घटना पूछी। किशोरी ने जागरण को फोन पर बताया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 05:58 PM (IST)
Congress Kisan Panchayat: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का हाथ थाम बोलीं प्रियंका, डरना नहीं हम तुम्हारे साथ हैं
भरतपुर की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से बात कर दिया कार्रवाई का भरोसा।

आगरा, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को मंच पर भरतपुर की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी मिलने पहुंची। पंचायत के समापन के बाद प्रियंका ने किशोरी से बात कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को जाते समय प्रियंका गांधी ने रास्ते में गाड़ी रोककर किशोरी से पूरी घटना पूछी और उससे कहा कि तुम्हें डरने की जरूरत नहीं है, हम तुम्हारे साथ हैं। दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी। करीब 15 मिनट तक किशोरी से बात करने के बाद प्रियंका ने अपने काफिले में शामिल दूसरी गाड़ी से किशोरी को वापस मथुरा उसके माता-पिता के पास भेजा। किशोरी ने जागरण को फोन पर बताया कि प्रियंका गांधी ने मुझसे परिवार के बारे में जानकारी की और पूछा कि आपके पिता जी क्या करते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि तुम बिल्कुल न डरो, हम दोषियों पर कार्रवाई कराएंगे। बताते चलें कि भरतपुर जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र की किशोरी से बीते वर्ष अप्रैल दुष्कर्म किया गया था। इसमें तीन लोगों के दुष्कर्म और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। 

chat bot
आपका साथी