ताजनगरी की 'जल' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

जागरण संवाददाता, आगरा: पश्चिम बंगाल में हुए राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव में आगरा की शार्ट फिल्म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 09:20 PM (IST)
ताजनगरी की 'जल' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
ताजनगरी की 'जल' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

जागरण संवाददाता, आगरा: पश्चिम बंगाल में हुए राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव में आगरा की शार्ट फिल्म जल को कांस्य पुरस्कार मिला। इस फिल्म को आगरा के अर्जित मोहन शुक्ला व अर्पित मोहन शुक्ला ने बनाया था।

14 से 18 फरवरी तक कोलकाता में राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें आगरा के शुक्ला बंधुओं ने जल संकट पर तैयार शार्ट फिल्म प्रदर्शित की। फिल्म में दिव्यांग बच्चे द्वारा पानी बचाने का संदेश दिया गया। 1065 एंट्री में से महोत्सव के लिए 64 फिल्में चुनी गई। उप्र की ओर से नामित छह फिल्मों मेंजल को कैटेगिरी सी में बीवर अवार्ड और 20 हजार रुपये नकद दिए गए। पुरस्कार मशहूर बालीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर ने दिया। उन्होंने फिल्म में अभिनय की तारीफ की। फिल्म में छीपीटोला के सुमित रावत ने मुख्य भूमिका निभाई। कहानी, निर्देशन अर्जित मोहन व सिनेमाटोग्राफर अर्पित मोहन रहे।

chat bot
आपका साथी