Price Down: 27 का हुआ 500 रुपये वाला एन 95 मास्क, ग्‍लव्‍ज से नहीं घ्‍ाटी महंगाई

थोक बाजार में आई कीमतों में भारी कमी कंपनियों ने घटाई कीमत। ग्लव्ज नहीं हुए सस्ते मलेशिया और थाईलैंड से हो रहे आयात।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 09:05 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 09:05 AM (IST)
Price Down: 27 का हुआ 500 रुपये वाला एन 95 मास्क, ग्‍लव्‍ज से नहीं घ्‍ाटी महंगाई
Price Down: 27 का हुआ 500 रुपये वाला एन 95 मास्क, ग्‍लव्‍ज से नहीं घ्‍ाटी महंगाई

आगरा, जागरण संवाददाता। फरवरी और मार्च में जो एन 95 मास्क 500 से एक हजार रुपये के बीच में बिक रहा था, वही मास्क अब थोक बाजार में 27 रुपये का है। कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट से बाजार में हलचल है। इसके पीछे नियामक राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण(एनपीपीए) का हस्तक्षेप व भारतीय बाजार में एन95 का निर्माण बताया जा रहा है। इसी तरह थ्री लेयर मास्क भी सस्ता हो गया है।

कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इस आदेश के आते ही बाजार में मास्क की वैरायटी से भर गए। सबसे कारगर मास्क एन95 को बताया गया। यही वजह रही कि फरवरी और मार्च में एन95 की मांग ने कीमतों में जबरदस्त इजाफा किया। दो महीनों तक यह मास्क 500 से एक हजार रुपये के बीच में बिका। मार्च अंत में यह सि्थति आ गई थी कि एन95 मास्क बाजार से खत्म हो गए थे।

एनपीपीए ने किया हस्तक्षेप

मास्क की बढ़ती कीमतों पर मई में एनपीपीए ने हस्तक्षेप किया। मास्क बनाने वाली कंपनियों को कीमतें कम करने के निर्देश दिए गए।इसके बाद मास्क बनाने वाली और मास्क को आयात करने वाली कंपनियों ने कीमतों में भारी कमी कर दी।

भारत में बनने लगे मास्क

कीमतों में कमी आने के पीछे एक प्रमुख वजह एन95 का भारत में निर्माण होना भी बताया जा रहा है। पहले यह मास्क चीन से आता था, अब भारत में ही बनने लगा है। इस वजह से भी इसकी कीमतें कम हुई हैं। इसी तरह थ्री लेयर मास्क की कीमतों में भी काफी गिरावट आई है। 20 से 25 रुपये तक बिकने वाला यह मास्क अब थोक बाजार में डेढ़ रुपये में मिल रहा है।

ग्लव्ज में नहीं आई गिरावट

मास्क की कीमतों में गिरावट जरूर आई है लेकिन ग्लव्ज की कीमतें जस की तस हैं। पहले जो ग्लव्ज चीन से आते थे, आयात पर रोक लगने के बाद अब मलेेशिया और थाईलैंड से आने लगे हैं। यह ग्लव्ज पेड़ से निकलने वाले दूध से बनते हैं। मलेशिया और थाईलैंड यह ग्लवज पहले यूरोप के बाजार में बेचते हैं, फिर भारत का नंबर आता है। ग्लव्ज की कीमत थोक बाजार में डेढ़ से चार रुपये के बीच में है।

'मास्क की कीमतों में काफी गिरावट आई है। जिन विक्रेताओं ने स्टॉक किया हुआ था, उन्हें काफी नुकसान हुआ है। बाजार में अब एन95 की कमी नहीं है'।

- महेश अग्रवाल, सचिव, आगरा फॉर्मा एसोसिएशन

'कोरोना की शुरुआत में हमारे पास लोग एन95 के लिए एडवांस बुकिंग करा रहे थे, अब यह हर दुकान पर कम कीमतों में आसानी से उपलब्ध है'।

- नितिन गुप्ता, मेडिकल स्टोर संचालक 

chat bot
आपका साथी