NHAI का ऐसा काम, सालभर पहले बने अंडरपास की 10 बार हो गई मरम्‍मत, फिर भी खस्‍ताहाल

आगरा दिल्‍ली हाईवे पर बने ये अंडरपास एक साल पहले हुआ था चालू। सालभर में 10 बार हो चुकी मरम्‍मत। उसके बाद हाल फिर हुआ हाल खराब। एक लेन और सर्विस रोड पर हैं गड्ढे एनएचएआइ मथुरा खंड के अफसरों ने मूंद रखी है आंख।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 02:20 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 02:20 PM (IST)
NHAI का ऐसा काम, सालभर पहले बने अंडरपास की 10 बार हो गई मरम्‍मत, फिर भी खस्‍ताहाल
आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर बना सिकंदरा अंडरपास का ये है हाल। फोटो: जागरण

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड के अफसरों की पोल खुल गई है। डेढ़ साल पूर्व सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास की सिकंदरा से रुनकता लेन को जल्दबाजी में चालू कराया गया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंडलायुक्त अनिल कुमार से की गई है।

सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने जाम की समस्या को देखते हुए तीन साल पूर्व अंडरपास बनाने का निर्णय लिया गया था। 22 करोड़ रुपये से अंडरपास बनना शुरू हुआ। डेढ़ साल पूर्व एक लेन चालू हो गई जबकि रुनकता से सिकंदरा लेन का डामरीकरण नहीं हुआ है। अंडरपास के दोनों तरफ की सर्विस रोड पर गड्ढे हैं।

गुणवत्ता की जांच में खुल सकती है पोल

सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास के निर्माण की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल मेें हुई है। शिकायतकर्ता अशोक कुशवाहा ने बताया कि दोनों लेन की गुणवत्ता की जांच में खेल से इन्कार नहीं किया जा सकता है। गुणवत्ता ठीक न होने के चलते सिकंदरा से रुनकता की लेन लगातार खराब हो रही है।

रिलायंस कंपनी से अनुबंध खत्म होने के चलते सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास का कार्य दोबारा नहीं शुरू हो रहा है। एक माह के भीतर नई कंपनी से अनुबंध हो जाएगा। इसके बाद ही अधूरे कार्य को पूरा कराया जा सकेगा।

मनोज बंसल, परियोजना प्रबंधक एनएचएआइ मथुरा खंड

chat bot
आपका साथी