व्हॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया किशोरी का फोटो, एडमिन भी फंसा Agra News

अश्‍लील सामग्री के ग्रुप में फोटो डालने की शिकायत पर दी धमकी। एडमिन समेत तीन लाेग मुकदमे में नामजद।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 01:06 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 01:06 PM (IST)
व्हॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया किशोरी का फोटो, एडमिन भी फंसा Agra News
व्हॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया किशोरी का फोटो, एडमिन भी फंसा Agra News

आगरा, जेएनएन। वाट्सएप पर अश्‍लील सामग्री के एक ग्रुप में फोटो डालकर किशोरी को बदनाम करने की साजिश रची गई। मामला मथुरा के थाना क्षेत्र के गांव खायरा का है। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उन्‍होंने आपत्ति जताई और फोटो हटाने को कहा। इस पर आरोपिताेें ने जान से मारने की धमकी तक दे दी। अब मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। इसमें वाट्सएप ग्रुप एडमिन समेत तीन लोग नामजद किए गए हैं।

गांव खायरा निवासी मोहन सिंह ने रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नोएडा रहता है। गांव में विधवा मां व छोटे भाई की विधवा पत्नी अपने बच्चों के साथ रहती है। उनके छोटे भाई की नाबालिग बेटी जो कक्षा आठवीं में पढ़ रही है। उसका धोखे से फोटो खींच कर बीते 7 जनवरी को व्हॉट्सएप पर चल रहे यूपी 85 के मस्त आशिक नाम के अश्लील ग्रुप में डाल दिया था। इस ग्रुप का एडमिन कुलदीप निवासी गांव खायरा है। भतीजी का फोटो इस अश्लील ग्रुप में डालने पर उन्होंने सुरीर थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि इसी बात पर नाराज होकर ग्रुप एडमिन कुलदीप, उसके पिता रामबाबू व ताऊ होडल सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लाइसेंसी बंदूक दिखाते हुए जान से मारने एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर रामपाल सिंह भाटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी