फीरोजाबाद में चोरी की रिपोर्ट एक करोड़ की और बरामद हुआ दो करोड़ से अधिक

एक करोड़ की चोरी का पर्दाफाश दो करोड़ से ज्यादा का माल बरामद। फीरोजाबाद में पांच अगस्त को थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड निवासी सेवानिवृत्त एयरफोर्स के जवान के मकान की तिजोरी से गहनों की चोरी हुई थी। मालिक ने एक करोड़ के जेवर चोरी होना बताए गए थे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 02:37 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 02:37 PM (IST)
फीरोजाबाद में चोरी की रिपोर्ट एक करोड़ की और बरामद हुआ दो करोड़ से अधिक
दो करोड़ चोरी का पर्दाफाश करने के बाद जानकारी देते पुलिस के अधिकारी।

आगरा, जेएनएन। कभी आपने सुना है कि चोरी रिर्पोट जितने की लिखवाइ गइ हो, उससे दोगुनी कीमत की बरामदगी हो जाए। एेसा ही मामला फीरोजाबाद में सामने आया है। जहां करीब एक करोड़ की चोरी की एफआइआर दर्ज होने के बाद बरामदगी करीब दो करोड़ की हुइ है। मामले के अनुसार फीरोजाबाद में पांच अगस्त को थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड निवासी सेवानिवृत्त एयरफोर्स के जवान के मकान की तिजोरी से गहनों की चोरी हुई थी। मालिक ने एक करोड़ के जेवर चोरी होना बताए गए थे। मंगलवार को पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो करोड़ से अधिक कीमत के गहने और सवा लाख कैश बरामद हुआ है। मामले में संतोष कुमार और रामनाथ पुत्र ओम प्रकाश बघेल निवासी नगला राधे पचवान नारखी को गिरफ्तार किया गया है 

एेसे लगा सुराग 

चोरी के मामले की जब पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में दिखा। लड़का दुकान के पास से निकलता हुआ दिखाइ दिया। लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं दिखा। यही लड़का एटीएम जाते हुए दिखा। वहां से फुटेज निकलवाय गए। ट्रांसजेक्शन के आधार पर बैंक से पूरी जानकारी ली। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वो घर से गायब था। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गइ। लोकेशन बिहार की आइ। एक टीम बिहार रवाना की गइ। इसके बाद मोबाइल की लोकेशन बदलकर सिलीगुड़ी पहुंच गइ। इसी बीच चार दिन बाद नया नंबर लेकर उसने अपने भाइ को कॉल किया। पुलिस उस नंबर को ट्रेस करने लगी। दूसरी टीम उसकी तलाश में जुट गइ। सारी कवायद के बाद कानपुर के पास ट्रेन ओरोपित पकड़ा गया। पीड़ित ने सोना भाइ के साथ मिलकर घर में ढाइ फुट के गढ्ड़ े में दफन कर दिया था। चार किलाे सोना, एक किलाे चांदी और एक लाख 65 हजार बरामद हुए हैं। पीड़ित ने एफआइआर के बाद बताया था कि एक करोड़ कारीब का सोना गया है। सूची बाद में देंगे। परिवार का और साहूकारी दोनाें का सोना था।   

chat bot
आपका साथी