ताजनगरी पर छाई धुंध, निकल आए अब स्‍वेटर, कोहरा भी छाने को तैयार Agra News

ताजनगरी में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंचा। कुछ देर के लिए निकली धूप चलती रही ठंडी हवा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 08:09 AM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 08:09 AM (IST)
ताजनगरी पर छाई धुंध, निकल आए अब स्‍वेटर, कोहरा भी छाने को तैयार Agra News
ताजनगरी पर छाई धुंध, निकल आए अब स्‍वेटर, कोहरा भी छाने को तैयार Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब शीत ऋतु का असर दिखने लगा है। अब तक केवल रात में ही ठंडक का अहसास हो रहा था लेकिन बुधवार को दिन भर बादल और धुंध छाए रहने से शाम को सर्द हवा ने स्‍वेटर निकालने को मजबूर कर दिया। रात आते आते तो स्थिति यह हो चली कि हाफ स्‍वेटर और हाफ जैकेट्स में दोपहिया वाहन चालकों को सर्दी लगने लगी थी। रात को हवा तेज हो गई, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब रहा।

सुबह से धुंध छाई रही और नमी का स्तर बढ़ गया। सुबह सात बजे के बाद हवा चलने लगी। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, दोबारा बादल छा गए। शाम को धुंध से दृश्यता कम होती गई और सर्द हवा तेज हो गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.3 डिग्री रहा।

15 नवंबर तक कोहरा और धुंध की आशंका

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को सुबह बादल छट जाएंगे, शाम को धुंध छाएगी। इससे तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को बादल छाए रहने और कोहरे की आशंका है। 15 नवंबर तक धुंध छाई रहने के साथ कोहरा पडऩे से तापमान में लगातार गिरावट आएगी। इससे तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। 

chat bot
आपका साथी