शादी में धांय- धांय: इरादे समझने से पहले ही चली गाेली, जरा सी बात को दिया था तूल Agra News

आरोपितों के इरादों को नहीं भांप पाया कोई मच गई चीख पुकार। सुबह चार बजे गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन आरोपित फरार।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 05:26 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 05:26 PM (IST)
शादी में धांय- धांय: इरादे समझने से पहले ही चली गाेली, जरा सी बात को दिया था तूल Agra News
शादी में धांय- धांय: इरादे समझने से पहले ही चली गाेली, जरा सी बात को दिया था तूल Agra News

आगरा, जेएनएन। रात के करीब साढ़े दस बजे थे। अधिकांश ग्रामीण और बराती दावत खा चुके थे। इसके बाद एक तरफ बैंडबाजों के साथ बरात चढ़ रही थी। वहीं लड़की पक्ष जयमाला की तैयारी में जुटा था। इसी दौरान दो गोलियां चलीं और विवाह समारोह में चीखपुकार मच गई। कोई कुछ समझ ही नहीं पाया कि क्या हो गया। फर्श पर जीतू और अंकित लहूलुहान पड़े थे।

फीरोजाबाद में जसराना के गांव नगला बाले में शनिवार देर रात शादी में हुए गोलीकांड में मारे गए जीतू के पिता के अनुसार मंडप के पास डीजे पर डांस हो रहा था। वारदात से कुछ देर पहले जीतू ने उनसे घर जाने के लिए कहा था। तभी वहां दोनों आरोपित आए और बोले बरात में बहुत बन रहे थे तुम दोनों..अब बताता हूं। इतना कहकर उन्होंने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के अनुसार डीजे पर डांस करने के दौरान किसी बात को लेकर जीतू और अंकित का विवाद आरोपितों से हो गया था। हालांकि बदहवाशी के आलम में मृतक के पिता एवं अन्य बराती मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को यह नहीं बता पाए कि गोली कहां से चली।

सुबह चार बजे हुई वधू की विदाई

वारदात के बाद शादी वाले घर का माहौल गमगीन हो गया और रस्में किसी तरह आनन-फानन में निपटाई गईं। इस दौरान सभी उस मनहूस घड़ी को कोस रहे थे जब फायरिंग की वारदात की गई। सुबह चार बजे वधू की विदाई कर दी गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला

वारदात के बाद मौके पर आई पुलिस ने समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इंस्पेक्टर गिरीश गौतम ने बताया कि इसमें दो युवक गोली चलाते नजर आ रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी